भारत के फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह हालही में अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर चर्चा में आ गए थे। हनी सिंह की बीवी शालिनी तलवार ने हनी सिंह और उनके परिवार पर कई बड़े आरोप लगाए थे। शालिनी ने हनी सिंह पर पत्नी संग हाथापाई का आरोप लगाया था हालांकि इसके बाद हनी ने भी अपनी तरफ से सफाई पेश करदी। लेकिन इस बार हनी इस बार किसी और वजह से चर्चाओं में आये है। दरअसल पत्नी के आरोपों के बाद हनी अब करने वाले है एक बोहोत बड़ा धमाका, यानि हनी अब जल्द लाने वाले है अपना नया गाना। हनी सिंह ने हालही में इस बात की घोषणा करी है कि वह नेहा कक्कर और टोनी कक्कर के साथ जुड़ रहे है।

हनी का अगला गाना कक्कर भाई-बहन के साथ आएगा। इस गाने को टोनी कक्कर ने लिखा है। हनी सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा है तैयार हो जाइये एक बड़े संयोग के लिए जो अब जल्दी आएगा, देसी म्यूजिक फैक्ट्री ने मुझे लिया है, नेहा कक्कर और टोनी कक्कर एक मजेदार पार्टी के साथ आ रहे है और हमारा एंथम होगा कांटा लगा।
आपको बता दे कि हनी सिंह का यह पोस्ट 20 दिनों बाद आया है। अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को हनी सिंह ने झूठा बताया था और यह भी कहा था कि वह ऐसे झूठे आरोपों से दुखी है। यो यो हनी सिंह ने एक लम्बे चौड़े पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, मैं शालिनी तलवार द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करता हूँ और मैं इस्पे कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता क्युकी मामला कोर्ट के अधीन है।
मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। मुझे विश्वास है कि सच जल्द बाहर आ जायेगा। इन आरोपों की सघन जांच होनी चाहिए। कोर्ट ने मुझे प्रतिक्रिया देने का समय दिया है। मैं सभी लोगो से निवेदन करता हूँ कि वह किसी भी निर्णय पर न पहुंचे। मुझे विश्वास है कि न्याय होगा और मेरी जीत होगी।
आपको बता दे कि इससे पहले हनी सिंह की बीवी शालिनी ने आरोप लगाया था कि हनी ने उनका शारीरिक मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न किया है। खेर वो कहते हैना द शो मस्ट गो ऑन। इसी सोच से इन सभी बातों को भूल कर अब हनी सिंह अपने फैंस के लिए अपना नया गाना लेकर आ रहे है काटा लगा। लेकिन आज भी यो यो हनी सिंह के गीतों को वही प्यार देगी जनता या नहीं यह देखने वाली बात होगी।