पजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाद गिल कीचड़ में खेलती हुई नजर आई है।शहनाज गिल हर दिन अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। शहनाज को फैंस प्यार से उन्हें सना भी बुलाते हैं। एक्ट्रेस को नए अवतार में देख फैंस काफी हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं जिसमें वो कीचड़ में सनी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही हैं।दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उसको इन तस्वीरों में शहनाज गिल हमें ग्लैमरस नहीं बल्कि कीचड़ में सनी हुई नजर आ रही है।

कीचड़ में गिरकर भी शहनाज ने अलग अलग अंदाज में पोज
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उसको इन तस्वीरों में शहनाज गिल हमें ग्लैमरस नहीं बल्कि कीचड़ में सनी हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं कि कीचड़ में गिरकर भी शहनाज ने अलग अलग अंदाज में पोज दिए हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘स्पा टाइम…ऑफरोडिंग।शहनाज की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट किया है- यह धरती से जुड़ी हुई है। वहीं अन्य एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- मम्मी मारेगी तुम्हें कीचड़ में खेल रही हो।
फंसे को आई तस्वीरें पसंद और फनी इमोजी बेह्जा कमैंट्स में
फैंस को शहनाज की ये तस्वीरें भी बेहद ही पसंद आ रही है। शहनाज गिल अपने चुलबुले से अंदाज से हमेशा लाइम लाइट में रहती हैं।शहनाज गिल सलमान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही कभी ईद कभी दिवाली के सेट से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि शहनाज ने अब तक सलमान के साथ फिल्म करने की खबर को ऑफीशियली कंफर्म नहीं किया है। इस फिल्म में सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली है। इसके अलावा भी शहनाज के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।