March 23, 2023

जब दरवाजा ना खोलने पर सलमान खान ने ऐश्वर्या को दी सुसाइड की धमकी।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। दोनों सितारे एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे, लेकिन इनके रिश्ते को ऐसी नजर लगी कि तीन सालों में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।इंडस्ट्री में अक्सर सेलेब्रिटीज के रिलेशनशिप और ब्रेकअप की खबरें सुर्खियां बटोरती हैं। बॉलीवुड में आए दिए कुछ सेलेब नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं तो कुछ अपने रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर देते हैं। लेकिन जब बात इंडस्ट्री के सबसे चर्चित ब्रेकअप की आती है तो इस लिस्ट में पहला नाम ऐश्वर्या राय और सलमान खान का आता है। सलमान-ऐश्वर्या की लव लाइफ से ज्यादा इनके ब्रेकअप ने सुर्खियां बटोरी थीं।

सलमान खान ने दी ऐश्वर्या को सोकीदे लेने की धमकी ।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों सितारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दर्शकों को फिल्म में सलमान-ऐश्वर्या की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद आई थी। एक तरफ जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई वहीं सलमान और ऐश्वर्या का प्यार भी परवान चढ़ने लगा। पूरी इंडस्ट्री में दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बन गया था।

तीन सालों में ही हो गया था दोनों का ब्रेकअप।

सलमान खान ऐश्वर्या राय से बहुत प्यार करते थे। वह एक्ट्रेस के साथ शादी भी करना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस तैयार नहीं थीं। इसी कारण धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। जहां इंडस्ट्री में ऐश्वर्या अपना नाम बना रही थीं वहीं सलमान बॉलीवुड के एक स्थापित एक्टर बन चुके थे। ऐश्वर्या और सलमान के बीच झगड़े इस हद तक बढ़ गए थे कि केवल तीन सालों में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

ऐश्वर्या ने लगाया था सलमान खान पर मारपीट का आरोप।

ऐश्वर्या राय ने ब्रेकअप के बाद सलमान खान पर मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान ने ऐश्वर्या राय का पीछा नहीं छोड़ा। अक्सर ऐसी खबरें आती थी कि सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की फिल्म के सेट पर पहुंचकर हंगामा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *