June 1, 2023

विदयुत जामवाल ने किस्से करी है सगाई, ताजमहल के सामने किया प्रोपोज़

बॉलीवुड के एक्शन किंग विदयुत जामवाल ने तोड़ दिया है अपनी फीमेल फैंस का दिल क्युकी विदयुत ने कर ली है गुपचुप सगाई। जी है दोस्तों आपने बिलकुल सही पढ़ा आपने, अपने लेडी फैंस के दिल पर राज करने वाले विदयुत ने कुछ समय पहले अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी से सगाई कर ली है। विदयुत और नंदिता की यह सगाई बेहद ही रोमांटिक अंदाज़ से हुई है और इस सगाई की खबर पर मोहर लगायी है एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने। दरअसल हालही में नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर यह साबित कर दिया है कि विदयुत ने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता से सगाई कर ली है।

नेहा ने पोस्ट में विदयुत और नंदिता की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई भी दी है। नेहा ने इस तस्वीरें के कैप्शन में लिखा “अब तक की सबसे अच्छी खबर, बधाई”। दरअसल एक दिन पहले विद्युत और नंदिता के ताजमहल के सामने पोज़ करते हुए कुछ फोटोज सामने आयी थी उन्ही में से एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखे।

लेकिन तस्वीरो के अलावा नंदिता की सगाई की अंगूठी ने भी सबका धयान खींचा। इन तस्वीरो के सामने आने के बाद ही दोनों की सगाई की खबरे सामने आने लगी। सोर्सेज के मुताबिक विद्युत जामवाल और नंदिता मेहतानी की 3 दिन पहले सगाई हो चुकी है। अब नेहा के दोनों को बधाई देने के बाद अब सगाई की खबर को कन्फर्म ही माना जा रहा है। बताया जा रहा है ली नंदिता को 5 महीने ही विदयुत से प्यार हुआ था।

अब माना जा रहा है कि सगाई के बाद दोनों जल्द ही शादी कर सकते है। लेकिन जिस लड़की से विदयुत ने सगाई करी है, जानते है वो कौन है ? आपको बता दे कि नंदिता मेहतानी की पहली शादी करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर से हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था जिसके बाद संजय ने करिश्मा कपूर से शादी करी थी। इसके बाद नंदिता मेहतानी का अफेयर जीनू मौर्य के साथ भी चला था। लेकिन काफी दिनों के अफेयर के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अब अगर विदयुत की बात करे तो वो दो साल तक मोनिका सिंह के साथ रिलेशन में थे। इसके बाद मोनिका और विदयुत ने ब्रेकअप कर लिया और फिर मोना ने दिसंबर 2019 में एक बिज़्नेस्मेन श्याम गोपालन से शादी कर ली थी। लेकिन अब लगता है विदयुत और नंदिता दोनों को एक दूसरे में अपना जीवन साथी मिल चूका है। हम भी इस प्रेमी जोड़े को दिल से बधाई और इनके अच्छे भविष्य के लिए कामना करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *