फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाने वाली, क्गफ में यश को अपनी अदाओ से रिझाने वाली और टीवी सीरियल की नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही करने वाली है शादी। जी हां आपको बता दे कि मौनी रॉय अपने लम्बे समय से चले आ रहे बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली है। दरअसल आपको बता दे कि मौनी दुबई के बिज़नेसमेन सुरेश नामब्रियाल के साथ रिलेशनशिप में है और उनसे शादी भी करने वाली है। सोशल मीडिया की फोटोज और वीडियोस में इस प्रेमी जोड़े को कई बार स्पॉट किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी जनवरी में सूरज के साथ शादी करेंगी। मौनी ने जन्मदिन पर सूरज की पोस्ट को दिल के इमोजी के साथ शेयर करते हुए लिखा था दोनों मेरे है, आयी लव यू। खबरों के मुताबिक मौनी के कजिन विद्युत रॉयसकार ने शादी की बात के बारे में पुष्टि करी है। शादी का समारोह दुबई या इटली में होगा क्युकी कपल फंक्शन को प्राइवेट रखना चाहते है। उन्होंने बताया कि, डॉन और परिवार के लिए एक समारोह उनके होमटाउन कुछ बिहार, पश्चिम बंगाल में भी करने की प्लानिंग बना रहे है।
मौनी और सूरज 2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे है। वैसे मौनी रॉय के नए प्रोजेक्ट्स में अयान मुखर्जी की फिल्म भ्रमबासतरह में रणबीर कपूर और आलिया भट भी नज़र आने वाले है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नाग अर्जुन भी ज़रूरी किरदारों में है। मौनी रॉय कुछ दिनों पहले दिल गलती कर बैठा है गाने में भी गायक जुबिन नौटियाल के साथ नज़र आयी थी।
इस गाने में सिर्फ 6 दिनों का 54 मिलियंस तक व्यूज आए है। मौनी रॉय काफी ज्यादा खूबसूरत है और उनके ढेरो फैंस है जो उनकी शादी देखना ज़रूर चाहेंगे। मौनी रॉय ने काफी टीवी सेरिअल्स में काम भी किया है जैसे – देवो के देव महादेव, क्युकी सांस भी कभी बहु थी, नागिनी, नागिन, दो सहेलियां, कहो न यार है, कृष्णा चली लंदन और भी कई सारे। आपको बता दे कि इस साल मौनी ने अपना जन्मदिन गोवा में अपने दोस्त के साथ सेलिब्रेट किया था और इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए कुछ तस्वीरें शेयर करी थी।
ज़ाहिर है कि मौनी के फैंस उनकी इस वेडिंग को ज़रूर विटनेस करना चाहेंगे कि आखिर वो असल ज़िन्दगी में दुल्हन के लिबास में कैसी लगती ह। खैर मौनी के कजिन ने तो उनकी शादी का राज़ खोल दिया, मगर देखते है मौनी कब तक सूरज के साथ अपनी शादी की खबरों पर पक्की मोहर लगाती है।