मणिरत्नम की अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ धमकियों के घेरे में आ गई हैं। वहीं मीका सिंह ने अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरे सामने आई है। जहां एक ओर मणिरत्नम की अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ धमकियों के घेरे में आ गई हैं। दरअसल, कनाडा के थिएटर मालिकों को ये धमकी मिल रही है कि अगर वे ये फिल्म चलाते है तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। KW टॉकीज ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दी है।
कनाडा में पोन्नियन सेल्वन 1 के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने केडब्ल्यू टॉकीज ने ट्विटर पर मेल शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा- मेरे पास हैमिल्टन, किचनर और लंदन से अपडेट हैं। सभी थिएटर मालिकों को धमकी दी गई है कि अगर वो PS1 तमिल या KW टॉकीज की कोई फिल्म रिलीज हुई, तो वो थिएटरों में हमला करेंगे।केडब्ल्यू टॉकीज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के साथ जो मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, उसमें थियेटर मालिकों को थ्रेट दिए गए थे। मेल में लिखा था- सभी थिएटर मालिकों और कर्मचारियों के लिए वॉर्निंग है। अगर आप KW टॉकीज की फिल्म चुप या PS1 अपने हॉल्स में रिलीज करते हैं, तो आप आपकी सभी स्क्रीन्स के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। आपके कई वर्कर्स अस्पताल जाने की हालत में होंगे।
कनाडा में पहले भी डैमेज किए गए हैं सिनेप्लेक्स।
हालांकि, दक्षिण फिल्मों के साथ ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी दुलकर सलमान की फिल्म कुरूप भी कनाडा के उपद्रवियों के निशाने पर आई थी। रिलीज के बाद शहर के 4 सिनेप्लेक्स को बुरी तरह से डैमेज कर दिया गया था। ऐसे में पोन्नियन सेल्वन 1 को लेकर दोबारा धमकियां सामने आ रही हैं, जिसे लेकर लोग कंसर्न हैं।
मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड।
पंजाबी और बॉलीवुड सिंह मीका सिंह ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मीका सिंह इस आइलैंड पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुतबिक मीका सिंह पहले भारतीय सिंगर हैं, जिन्होंने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है