बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह ने बताया है कि वो सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आ सकती हैं।बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के १६वें सीजन की तैयारी मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। इस शो के लिए निर्माताओं ने हर साल की तरह दिलचस्प और अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहे सेलेब्स से हिस्सा बनने के लिए बातचीत शुरू कर दी हैं। इस शो के लिए मेकर्स भोजपुरी सिनेमा से भी किसी न किसी एक्टर्स को लेने की तलाश में लगे हुए हैं। ऐसे में अब बॉलीवुडलाइफ के हाथ एक बड़ी जानकारी लगी है।

शो में धमाल मचाएगी भोजपुरी सिनेमा की ये हसीना।
बॉलीवुड लाइफ ने भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा लेने के बारे में बात की। हालांकि एक्ट्रेस को हमने फोन के जरिए मैसेज किया था, जिसका जवाब उन्होंने थोड़ा कन्फ्यूजन वाला दिया। अक्षरा सिंह ने साफ शब्दों में शो का हिस्सा बनने से इनकार नहीं किया। उन्होंने अपने जवाब में कहा ‘अभी फिलहाल इस बारे में पता नहीं।’ हालांकि अक्षरा के फैंस उन्हें सलमान खान के शो में देखने के लिए हमेशा से बेताब रहते हैं। फिलहाल तो अक्षरा का जवाब थोड़ा गोलमोल ही है। वैसे अगर वह इस शो का हिस्सा बनती हैं तो उनके फैंस के लिए इससे बड़ी कोई खुशखबरी नहीं होगी।
अक्षरा सिंह ने 2021 में करण जौहर के शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लिया था। इस शो में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व किया था। शो में अक्षरा सिंह को हमेशा अपने हक के लिए लड़ते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी अक्षरा सिंह को शो में रहते काफी सपोर्ट किया था। इस शो की विनर दिव्या अग्रवाल रही थीं
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज के चलते भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का एक नया गाना ‘झुलनिया’ यूट्यूब पर खूब चर्चा में बना हुआ है। इस गाने को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।