June 6, 2023

खुद से आधी उम्र के एक्टर से रोमांस करने वाली ये हैं बॉलीवुड की हसीनाएं,पर्दे पर बोल्ड सीन की कर दी बौछार

पहले बॉलीवुड में मेल एक्टर का दबदबा रहता था। खुद से छोटी उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ वो पर्दे पर दिखना पसंद करते थे। लेकिन बदलते दौर में एक्ट्रेसेस आगे आई स्टीरियो टाइप चीजों को पछाड़ कर ना सिर्फ फिल्मों में अपने किरदार को मजबूत करने की मांग करने लगी, बल्कि एक्शन और बोल्ड सीन करने में भी पीछे नहीं रहीं। शर्माते हुए हीरो के साथ रोमांस करने की परिधि से निकलकर खुद से कम उम्र के युवा कलाकारों के बोल्ड रोमांटिक सीन करके सबको हैरान कर दिया।

बदलते दौर में रेखा ने भी अपनी छवि को बदला

कई बोल्ड मूवी कर चुकी रेखा ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आई तो हर किसी की नजर इन पर थम गई। रेखा और अक्षय कुमार के बीच उम्र का अंतर काफी था। बावजूद दोनों का रोमांस लोगों को रोमांचित करते दिखाई दिया। इनके बीच कुछ इंटीमेट सीन भी फिल्माए गए थें।

शाहरुख खान रोमांस किंग

उन्होंने भी खुद से बड़ी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया।दीपा साही और शाहरुख खान के बीच उम्र का फासला ज्यादा नहीं है। लेकिन दीपा साही को माया मेमसाहब में बड़ी उम्र की महिला के तौर पर कम उम्र के साथ लड़के के साथ प्यार करते हुए दिखाया गया है।

डिंपल कपाड़िया अक्षय खन्ना के साथ रोमांस करती दिखाई दी

फिल्म ‘दिल चाहता हैं’में डिंपल कपाड़िया अक्षय खन्ना के साथ रोमांस करती दिखाई दी थीं। अक्षय खन्ना इस मूवी में बड़ी उम्र की महिला के साथ प्यार में पड़ गए थे। दिलचस्प बात यह है कि डिंपल कपाड़िया अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना के साथ भी रोमांटिक मूवी कर चुकी हैं।

लीला मूवी

लीला मूवी में डिंपल कपाड़िया के काम की काफी सराहना हुई थी। इस मूवी में वो कम उम्र के लड़के के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थीं। इस में वो एक प्रोफेसर थी जिसे कम उम्र के लड़के के साथ प्यार हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *