March 28, 2023

युवा 02 साल घर से बाहर नहीं निकला, 55 लाख के पैकेज को ठुकराया तब मिली UPSC में सफलता

इसके बाद 2 साल अपने आप को घर के एक कमरे में बंद रखा। वहीं पढ़ते और खाते पीते। मोबाइल को भी हाथ नहीं लगाया। पहली बार में ही एग्जाम क्लियर कर लिया। अब इंडियन फोरेन सर्विस में जाना उनकी पहली प्राथमिकता है। अजमेर के कायड़ रोड मोहिनी विहार निवासी भविष्य देसाई ने UPSC एग्जाम पहली बार में क्लियर कर 29वां रैंक हासिल की है।

मिली UPSC में सफलता

भविष्य ने बताया कि उनकी पढ़ाई अजमेर के सेंट एन्सलम स्कूल से हुई। यहां से उन्होंने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की। उसके बाद कोटा के शिव ज्योति स्कूल से 11वीं व 12वीं कक्षा पास की। 2016 से 2020 में भविष्य देसाई ने कानपुर आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।

वर्ष 2020 के जुलाई में गुड़गांव की QUADEYI स्टॉक मार्केटिंग कंपनी में इंटरशिप की गई।

कंपनी की ओर से उन्हें 55 लाख का पैकेज दिया गया। लेकिन भविष्य ने पैकेज को ठुकरा दिया।

भविष्य ने बताया कि वह मूल रूप से अजमेर के रहने वाले हैं।

उनके पिता गोपाराम देसाई एमडीएस यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि पढ़ाई को लेकर उनके पिता और मां का काफी सपोर्ट उन्हें मिलता है।

जिसके कारण ही उन्होंने कई कंपटीशन एग्जाम क्लियर किए है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *