June 6, 2023

टैरेंस लुईस पर लगा था नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने का आरोप, कोरियोग्राफर ने तोड़ी चुप्पी

नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने वाले वीडियो पर टैरेंस लुईस ने अब रिएक्ट किया है। कोरियोग्राफर टैरेंस ने अब इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। टेनमेंट कोरियोग्राफर टैरेंस लुइस एक बार फिर चर्चा में हैं। टैरेंस ने एक साल पुराने वायरल वीडियो पर एक बार फिर रिएक्ट किया है जिसमें उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नोरा फतेही को गलत तरीके से छुआ था। ये वीडियो पिछले साल शो इंडियाज बेस्ट डांसर से सेट से वायरल हुआ हुआ था। वायरल वीडियो में लोगों ने आरोप लगाया था कि टैरेंस ने नोरा का गलत तरीके से छुआ है। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।

टैरेंस ने इस वीडियो पर दी सफाई

टैरेंस लुईस ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट पर उस वीडियो के बारे में बात की। टैरेंस ने कहा कि ये सिंपल सिचुएशन थी। उस एपिसोड में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी आने वाले थे। गीता कपूर को लगा कि हमें उनका वेलकम अच्छे से करना चाहिए। उस हफ्ते मलाइका अरोड़ा को कोविड हुआ था, इसलिए उस एपिसोड को जज करने के लिए मलाइका की जगह नोरा आई थी।

टैरेंस ने कहा- मैं ऐसी हरकत करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं

टैरेंस ने आगे कहा, ‘मैं किसी को क्यों गलत तरीके से छूना चाहूंगा, जब इतने कैमरे लगे हुए हैं। ये बहुत ही चीप है। मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं। मुझे लोगों ने डीएम करके गालियां दी है। इससे पहले भी मैंने नोरा के साथ क्लोज डांस किया है। आप एक परफॉर्मेंस के दौरान ऐसा सोच भी नहीं सकते हैं। इस तरह का कुछ भी करने के लिए आप में बहुत गट्स होने चाहिए’। इस वीडियो के वायरल होने के बाद टैरेंस ने सफाई देते हुए कहा था कि इस वीडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है। वीडियो में इफेक्ट्स साफ दिख रहे है। टैरेंस ने अपने नोरा के डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में कहा था कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *