March 28, 2023

सस्पेंस थ्रिलर ‘पहेली’ का एकदम नया लुक आया सामने, यश कुमार, शिविका दीवान, सोनालिका प्रसाद का दमदार रोल

फ़िल्म के पोस्टर के मुताबिक यश कुमार का गेटअप पुराना पैटर्न वाला राजस्थानी लुक लिए हुए है। उनके वे सिर पर पगड़ी, बदन पर बंडी और धोती के साथ वे किसी किले के रक्षक जैसे दिख रहे हैं।

बेहतरीन ग्राफिक्स का किया गया इस्तेमाल

भोजपुरी फिल्म पहेली पुनर्जन्म पर आधारित अद्‌भूत रोमांटिक, सस्पेंस लव स्टोरी है। जिसमें कई अलौकिक शक्तियों को दर्शाने के लिए बेहतरीन ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें प्रेम की ऐसी ताकत को दिखाया गया है, जो मरने और आत्मा के शरीर से अलग होने के बाद भी उसे प्रेम के बंधन में बांधे रखती है। इस फ़िल्म के डायरेक्टर शिवजीत कुमार ने एक डिफरेंट सिनेमा की मेकिंग की है। कपिल पाण्डेय प्रस्तुत सेव्हन देवीज कम्बाईनस एन्ड कनिष्क इन्टरटेन्मेंटस बैनर के तले निर्मित ये फिल्म एकदम नई पृष्ठभूमि पर बेस्ड है।

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म और फिल्म की स्टार कास्ट

वहीं उनके हाथ में मशाल है जो ये प्रदर्शित कर रही है कि जिस कालखंड की स्टोरी इसमें दिखाई गई है, उसमें लाइट या आधुनिक यंत्र नहीं हुआ करते थे। उनके बायीं तरफ शिविका दीवान और दायीं तरफ सोनालिका प्रसाद भी ओल्ड पैटर्न गेटअप में दिखाई दे रही हैं। बैक ग्राउंड में जगह जगह आग जलती हुई दिख रही है। इस फिल्म का यह लुक चर्चा का केंद्र बना हुआ है, इसकी जमकर तारीफ भी हो रही है।यश कुमार के अभिनय वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘पहेली’ की दर्शकों को लंबे समय से प्रतीक्षा है। इस फ़िल्म के निर्माता कमल यादव व कपिल पाण्डेय हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिवजीत कुमार ने किया है, जिन्होंने इस फ़िल्म की कहानी भी लिखी है। इसका सुमधुर संगीत साजन मिश्रा व राजेश गुप्ता ने तैयार किया है, गीतकार विनय बिहारी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, धरम हिन्दुस्तानी, आशुतोष तिवारी हैं। पटकथा यश कुमार, एस.के. चौहान, संवाद एस.के. चौहान ने लिखा है। सिनमेटोग्राफी जितेन्द्र सिंह विर्क, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन दीपक जऊल, नृत्य राम देवन, कला रणधीर एन.दास का है। कार्यकारी निर्माता सुधीर तिवारी, डिजाइनर प्रशांत हैं। फ़िल्म का प्रमोशन सहायक रामचन्द्र यादव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *