देश के सबसे फेमस फैशन शो लेक्मे फैशन वीक 2022 का आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। 12 से 16 अक्टूबर तक पांच दिन चलने वाले इस शो में कई जाने-माने फैशन डिजाइनर्स अपनी डिजाइंस शोकेस कर रहे हैं। इवेंट में अंजू मोदी , शांतनु और निखिल, गौरी और नैनका, अमित अग्रवाल, गौरव गुप्ता और नचिकेत बर्वे जैसे मशहूर डिजाइनर्स के लिए जाने-माने एक्टर्स और एक्ट्रेसेस रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। जहां शो के दूसरे दिन वरीना हुसैन, कनिका कपूर और संजना सांघी ने रैंप वॉक की थी वहीं शुक्रवार को फैशन वीक के तीसरे दिन मलाइका अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती और चित्रांगदा सिंह ने अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक की।

देखें इस फैशन इवेंट से सामने आई तस्वीरें
इस मौके पर मलाइका अरोड़ा ने डिजाइनर लेबल लाइमरिक के लिए रैंप वॉक किया। 48 वर्षीय मलाइका डीप ब्लू और पर्पल प्रिंटेड स्कर्ट व टॉप में नजर आईं। मलाइका ने लाइमरिक के ओनर अबीर और नानकी के आर्टोपिया कलेक्शन को शोकेस किया। वह उनकी शो स्टॉपर रहीं।
इवेंट में तीसरे दिन
स्टाइलिस्ट ईशा अमीन ने अपना कलेक्शन शोकेस किया। उनके लिए 46 वर्षीय एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने रैंप वॉक की। चित्रांगदा उनकी शो स्टॉपर रहीं।
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी रैंप पर वॉक करती नजर आईं। वे डिजाइनर लेबल गपे की शो स्टॉपर रहीं। वे फ्लोरल प्रिंटेड वन पीस में नजर आईं। उन्होंने अपने बीच ब्राइड लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी और सनाया
टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी और सनाया ईरानी भी इस इवेंट में तीसरे दिन शामिल हुईं। जहां दृष्टि मल्टीकर्ल्ड वनपीस में नजर आईं। वहीं सनाया ऑफ शोल्डर वन पीस में दिखीं।