March 23, 2023

सुनील शेट्टी के बेटे अहान की अनसुनी कहानी, तड़प फिल्म से कर रहे है डेब्यू

सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी, तड़प से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाले। हर कोई जानना चाहता है कि आहान एक स्टारकिड होने के अलावा कौन है, कैसे इंसान है, उनकी क्या हॉबीस है वगेरा-वगेरा। लोग इसीलिए ये सब जानना चाहता है क्युकी तड़प से पहले लोग आहान को जान सके। तो आइए बताते है आपको अन्ना सुनील के बेटे आहान की कहानी। सुनील शेट्टी के बेटे आहान का जनम 15 जनुअरी 1996 में मुंबई में हुआ था। आहान की माँ यानी सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम मन शेट्टी है, जो एक फैशन डिज़ाइनर है। आहान की एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम है अथिया शेट्टी। अथिया साल 2015 में हीरो फिल्म से अपना डेब्यू कर चुकी है।

इस फिल्म में उनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने भी अपना डेब्यू किया था और इन दोनों को सुपरस्टार सलमान खान ने लांच किया था। अब अपनी बहन की तरह आहान भी अब धमाकेदार डेब्यू के लिए तैयार है। वैसे अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे इंटरनेट और न्यूज़ की सुर्खियों में बने रहते है। लेकिन एक सेलिब्रिटी किड होने के बाद भी आहान लाइमलाइट और बॉलीवुड की चमक-धमक से दूर रहते है। आहान सुर्खियों में तब आये जब बॉलीवुड में उनके डेब्यू की बातें चली।

अगर बात करे उनके शारीरिक फिटनेस की तो बिना किसी शक के आहान काफी हैंडसम और चार्मिंग है और कही न कही उनका चेहरा आपको जवान सुनील शेट्टी की याद ज़रूर दिलाएगा। आपको बता दे कि आहान लगभग 6 फ़ीट लम्बे है और अपने लुक और तस्वीरो से इंटरनेट पर काफी छाए रहते है। आहान ने अपनी पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे मुंबई से की है। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग में काफी रुचि है और हो भी क्यों न, वो एक सुपरस्टार के बेटे है जिसका असर तो उनके खून में भी होगा।

अपनी स्कूल की पढ़ाई ख़त्म करने के बाद वो US यूनिवर्सिटी में अपनी एक्टिंग और फिल्म मेकिंग की पढ़ाई करने चले गए ताकि अपने आप को वो अच्छे तरह से तैयार कर सके, और सब जानते है कि आहान एक फ़िल्मी परिवार से तालुक रखते है, जहा उनके पिता सुनील शेट्टी खुद एक बड़े स्टार है और उनकी बहन अथिया शेट्टी भी एक एक्ट्रेस है। इस तरह आहान को इसका फायदा अपने करियर में ज़रूर मिलेगा। लेकिन जिस तरह से एक्टिंग के लिए आहान का खुदका प्यार और लगाव है, वो काबिले तारीफ है।

अब स्टार किड की बात हो रही है और उनकी निजी ज़िन्दगी के बारें में बात न हो ऐसा हो नहीं सकता। आहान शेट्टी के रिलेशनशिप की बात करे तो वो तानिया श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में है। आपको बता दे कि तान्या श्रॉफ प्रसिद्ध उधोगपति जयदीप श्रॉफ और रोमिला श्रॉफ की बेटी है। वो स्कूल के समय से ही आहान के साथ है और एक-दूसरे को डेट कर रहे है। एक समय था जब एक्टर्स अपनी निजी ज़िन्दगी को छुपा कर ही रखना पसंद करते थे और पब्लिक में बात करने से बचते थे।

आज भी कितने स्टार्स है जो अपने रिलेशनशिप के बारे में मीडिया में बोलते नहीं, लेकिन आहान शेट्टी ने अपनी लव लाइफ को ज्यादा समय तक नहीं छुपाया और अपने रिलेशनशिप को खोल दिया। आपको बता दे कि तान्या ने लंदन स्कूल ऑफ़ फैशन से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करी है और अपने फैशन डिजाइनिंग की वजह से वो आहान से दूर रही। इस तरह आहान और तानिया दोनों काफी समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी रहे। तानिया श्रॉफ और अनन्य पांडेय और उनके कौसिन्स के साथ एक मैगज़ीन कवर पर भी नज़र आ चुकी है।

वैसे आपको बता दे कि आहान को नाडियाडवाला अपनी फिल्म तड़प से लांच कर रहे है। ये फिल्म साल 2018 में आई हिट तेलुगु फिल्म RX100 का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के निर्माता है मिलन लूतरिया और साजिद नाडियाडवाला फिल्म को प्रोडूस कर रहे है और आहान को लांच। फिल्म में आहान के साथ खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतरिया नज़र आएँगी।

ज़ाहिर है कि तड़प के ट्रेलर को देखकर सुनील के फैंस उनके बेटे को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी क्यूरियस है। क्युकी लोगो को ट्रेलर भी काफी पसंद आया है और आहान की एक्टिंग भी काफी अच्छी लगी है। ऐसे में सबको उम्मीद है कि अन्ना का आहान उनका नाम ज़रूर रोशन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *