जिस फिल्म का लंबे समय से फैन्स इंतजार कर रहे थे वो शुक्रवार यानी 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हम यहां बात कर रहे है मणि रत्नम की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म पोन्नियन सेल्वन १ के बारे में। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को पहले ही दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जो लोग फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखकर आए उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की। ज्यादातर का कहना है कि फिल्म बहुत ही शानदार और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी। आपको बता दें कि पोन्नियन सेल्वन 1 फिल्म 67 साल पहले लिखी किताब पोन्नियन सेल्वन पर बेस्ड है। इस किताब को साउथ के जाने माने लेखक कल्कि कृष्णामूर्ति ने लिखा था। ये फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति-संघर्ष की कहानी है। इसमें दिखाया गया कि कैसे कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बने। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर असल में कितना कमाया ये तो वीकेंड पर पता चलेगा।

पहले भी ऐसी कई फिल्में है, जो किताबों की कहानियों पर बनी हे।
संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। ये फिल्म एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित मुंबई के माफिया क्वींस की किताब पर आधारित थी। फिल्म ने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर 39.12 करोड़ कमाए।रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बाजीराव मस्तानी नागनाथ एस इनामदार के मराठी उपन्यास राऊ पर आधारित थी। फिल्म ने वीकेंड पर 46.77 करोड़ की कमाई की।
पोन्नियन सेल्वन 1 को लेकर ट्रेड एनालिस्ट का किया कहना है
की ये फिल्म पहला दिन करीब 20 -25 करोड़ रुपए की कमाई करेंगी। वहीं, वर्ल्ड वाइल्ड इसका बिजनेस करीब 50 से 60 करोड़ तक होगा। वहीं, क्रिटिक्ट का कहना है कि फिल्म की वीकेंड कमाई का आंकड़ा भी जबरदस्त आने वाला है।