अभी एक दुखद खबर आ रही है कर्णाटक से। कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का देहांत हो गया है। उन्हें कुछ समय पहले ही दिल का दौरा पड़ा था। जी है दोस्तों ये खबर की पुष्टि उनके मैनेजर सतीश ने करी है। वाकई 46 साल की उम्र में, जो इस तरह से दुनिया छोड़ के जाने की उम्र नहीं होती, और उनको कुछ समय पहले दिल का दौरा पड़ा उसके बाद उनका देहांत हो गया। ये जो खबर आ रही है उसके बाद से उनके चाहने वालो को बोहोत बड़ा सदमा लगा है। पुनीत का इस तरह से छोड़ कर जाना उनके फैंस को हैरत में डाल गया है।

सुनने में आया है कि वो सुबह के समय अपने जिम में कसरत कर रहे थे और फिर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें विक्रम अस्पताल बेंगलुरु में भर्ती कराया गया। पूरे देश में उनके चाहने वालो के बीच शोक की लेहेर है। अचानक से आयी इस खबर ने सबको हिला कर रख दिया है। हम आपको बता दे कि बोहोत सारे फ़िल्मी सितारे है जो इसपर अपना शोक जता रहे है और अगर हम बात करे इसी सुबह उन्होंने एक ट्वीट भी किया था। एक फिल्म आ रही है बजरंगी 2 और उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी बधाइयां भी दी थी, उस ट्वीट को भी काफी शेयर किया जा रहा है।
उनकी एक फिल्म युवा रत्ना जो कुछ समय पहले आयी थी। इस फिल्म में उन्हें आखिरी बार देखा गया था। हालही में उन्होंने चेतन कुमार की फिल्म ‘जेम्स’ का शूट पूरा किया था प्रिय आनंद के साथ। वाकई में उनके अचानक से चले जाने से उनके चाहने वालो को बोहोत बड़ा इस समय सदमा लगा है। करीब दो दशक तक कन्नड़ फिल्म में हीरो के किरदार में उन्होंने राज किया और प्यार से लोग उन्हें अप्पू कहते थे।
अब सिर्फ यादें रह गई है पुनीत राजकुमार जी की। हम भी अपनी तरफ से उन्हें शोक सन्देश देते है पुनीत के चाहने वालो के लिए। वाकई में इस तरह से किसी का चले जाना जिसको आपने उसी दिन सुबह जिम में वर्कआउट करते हुए देखा हो। वो इंसान जो सुबह से अपनी दिन चरिया में हो और वो इंसान एक दम से सीने में दर्द के कारण शाम तक चले जाए, ये बोहोत हैरान करने वाली घटना है।
इस समय अस्पताल के बाहर बोहोत सरे उनके चाहने वाले इकठ्ठा हो रहे है। सिर्फ 46 साल के पुनीत राजकुमार का देहांत हुआ, ऐसी हैडलाइन है हर न्यूज़ चैनल पर और उनके फैंस ट्वीट करके शोक मना रहे है।