March 30, 2023

सोनू सूद के पास कितनी संपत्ति है, आखिर क्यों इनकम टैक्स ने मारी रेड

सोनू सूद फ़िल्मी जगत का एक बड़ा नाम और भारत के आम लोगो का एक मसीहा है। सोनू सूद जैसे एक्टर फिल्मो में भले ही विलन के रूप में नज़र आए हो लेकिन असल ज़िन्दगी में लोगो के लिए असली हीरो वो ही है। जब पूरा भारत कोरोना महामारी से जूझ रहा था और भारत सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया था, तब लाखो लोग अपने घर वापसी जाने के लिए परेशान हो रहे थे क्युकी लॉकडाउन की वजह से उनके काम ठप पड़ गए थे। सोनू सूद ने उस समय आगे आकर आम आदमी और गरीबो की मदद करी। उन्होंने लोगो को उनके घर तक पहुंचने में सहायता करी। सोनू सूद ने लोगो को खाना पहुंचाया और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई।

जब कोरोना से बचने की वैक्सीन आई तो सोनू सूद ने वो भी आम जनता तक पहुंचने में काफी मदद करी और लोगो को इस महामारी से राहत दिलाने में एक बड़ा योगदान दिया था। लेकिन दोस्तों आज हम बात करेंगे सोनू सूद जो एक मशहूर फिल्म एक्टर है उनके पास कितनी संपत्ति है। सोनू एक पंजाबी परिवार से आए है और उनका जन्म 30 जुलाई 1973 में हुआ था। वह पेशे से एक एक्टर, प्रोडूसर, मॉडल और एक अच्छे बिज़नेसमेन है। सोनू सूद मोग्गा पंजाब में जन्मे थे लेकिन वह अब मुंबई में अपने बच्चो और पत्नी के साथ रहते है।

सोनू ने हिंदी, तेलुगु, तमिल, पंजाबी और कन्नड़ फिल्मो में भी काम किया है। सोनू सूद की माँ एक शिक्षक थी और उनके पिता कपड़े बेचा करते थे। अपनी स्कूली शिक्षा के बाद सोनू सूद ने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए नागपुर चले गए और वह उन्होंने यशवंतराओ चवण कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। सोनू सूद साल 1996 में सोनाली सूद जो कि एक साउथ इंडिया से आई लड़की है उनसे विवाह कर लिया। सोनू और सोनाली अपनी इंजीनियरिंग के दौरान ही नागपुर में मिले थे।

उसके बाद सोनू सोनाली सूद के साथ मुंबई में अपने एक्टिंग करीयर के लिए चले गए। तीन साल की कड़ी कोशिश के बाद सोनू सूद को अपनी पहली फिल्म कलैहगर जो कि एक तमिल फिल्म थी उसमे मौका मिला। उन्होंने फिर साउथ इंडियन फिल्म इन्दुस्ट्रीमे काम किया 2002 तक, और फिर वह अपनी पहली हिंदी फिल्म शहीद ये आज़म में नज़र आए और इसमें उन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था। हलाकि यह फिल्म कुछ विवादों के चलते रिलीज़ नहीं हो पायी और इसपर बैन लगा दिया गया।

सोनू सूद की कुल संपत्ति करीब 17 मिलियन डॉलर्स यानी 130 करोड़ के आस पास है। सोनू सूद हर महीने 1 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करते है और सालाना 12 करोड़ से ज्यादा कमा पाते है। सोनू सूद अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों पर काफ एक्टिव रहते है और लोगो की मदद करते है। सोनू अँधेरी के लोखंडवाला में 2600 sq फ़ीट के अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते है। यह फ्लैट अंदर से काफी ज्यादा आलिशान और नए ज़माने को देखकर बनाया गया है। इसके अलावा उनके 2 और फ्लैट्स है मुंबई में।

सोनू सूद के पास पंजाब के मोग्गा में भी एक आलिशान बड़ा सा बंगला है जिसमे वह छुट्टिया मनाने के लिए जाते रहते है। सोनू सूद का जुडु बीच पे पास एक शानदार होटल भी है। सोनू सूद ज्यादातर अपनी Mercedez benz ML class 350 कड़ी कार में दिखाई देते है और इस कार की कीमत करीब 66 लाख के आस-पास है। सोनू सूद के पास ऑडी Q7 भी है और इसकी कीमत 80 लाख है। सोनू के पास पॉर्श पनामा कार भी है जो दिखने में काफी सुन्दर है और इस कार की कीमत 2 करोड़ है। सोनू इस कार में रेड कार्पेट पर ही जाते है।

सोनू सूद के दो बच्चे भी है इशांत सूद और अयान सूद। सोनू सूद ने 70 से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया है और हिंदी फिल्मो में उनकी मशहूर फिल्म दबंग और कुंग फु योग थी। सोनू सूद कई टीवी विज्ञापन भी करते है और इसके लिए वह करीब 1 करोड़ 50 लाख तक चार्ज करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *