May 28, 2023

एक्स गर्लफ्रेंड ने सलमान खान के खोले काले राज़, क्यों छोड़ जाती है सारी गर्लफ्रेंड ?

कटरीना कैफ जो कभी सलमान खान की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी, आज वो विक्की कौशल के साथ रिश्ते में है और वो जल्द ही इनसे शादी भी करने वाली है। लेकिन इसी बीच सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड सोमी अली खूब सुर्खियों में आ गई है। दरअसल सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलमान पर कुछ ऐसे खुलासे किये है जिनसे बॉलीवुड के गलियारों में हड़कम मच गया है। आपको बता दे कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली इन दिनों अमेरिका में फाउंडेशन के ज़रिए घरेलु हिंसा और शारीरिक शोषण के खिलाफ जागरूकता फैला रही है।

सोमी ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ करी थी। सोमी ने कहा कि ऐश्वर्या ने हिंसा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। दरअसल ज़ूम टीवी से बातचीत में सोमी ने कहा कि ऐश्वर्या राय ही एक ऐसी लौती एक्ट्रेस है जिनमे हिम्मत है। वह बाहर आयी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ये सब उन्होंने तब किया जब वह एक रिलेशनशिप में थी। सोमी ने कहा कि वह ऐश्वर्या रायc को सलूट करती है और ये कदम उठाने के लिए उनकी तारीफ करती है।

वही ये बात अब किसी से छिपी नहीं है कि ऐश्वर्या का सलमान खान के साथ रिलेशनशिप था और ऐश्वर्या ने खुद इस बात का खुलासा भी किया था कि सलमान खान उनके साथ मारपीट करते थे। जिसे लेकर ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात भी करी थी। हलाकि सोमी ने अपनी बात में सलमान का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा किसी तरफ था, ये बात सभी जानते है। खैर आपको बता दे कि सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी रिलेशनशिप अच्छी नहीं रही थी।

वो केवल 9th क्लास की पढ़ाई करके इंडिया चली आई इसीलिए उन्होंने वापिस आकर अपनी पढ़ाई पूरी करी। सोमी ने अमेरिका वापिस जाकर सयकोलोजी में बेचलर डिग्री हासिल करी। इसके बाद उन्होंने ब्रॉडकास्ट जेर्नलिस्म में मास्टर्स करने के बाद सोशल वर्क से जुड़ गई। साल 2007 में सोमी ने एक संस्था “नो मोरे टीयर्स” शुरू करी। संस्था की शुरुवात उन्होंने घरेलु हिंसा के पीड़ितों की मदद के लिए करी थी और पिछले कई सालो में उनकी संस्था ने हज़ारो महिलाओ और बच्चो के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।

सोमी ने बताया है कि उन्होंने कई सालो से सलमान खान से बात नहीं करी है। उन्होंने बताया कि सलमान खान के साथ रहते हुए उन्होंने सीखा है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। सोमी ने बताया कि वो सलमान खान का सम्मान करती है और उनकी माँ सलमा खान से भी मिल चुकी है। दो साल पहले सलमान खान की माँ से सोमी की मुलाकात अमेरिका में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *