April 1, 2023

शत्रुगन सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी को फूटी कौड़ी भी देने से किया इंकार, संपत्ति से कर दिया बेदखल ?

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ के जरिए की थी। इस फिल्म में वह पाकिस्तान सैनिक के किरदार में दिखाई दिए थे। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा साल 1969 को रिलीज हुई फिल्म ‘साजन’ में एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आए। वैसे तो शत्रुघ्न सिन्हा के दोनों ही फिल्मों में किरदार बहुत छोटे थे। लेकिन वह अपने इन किरदारों से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘खिलौना’ में काम किया जिसमें वह एक बिहारी बाबू के किरदार में नजर आए।

इस फिल्म के जरिए शत्रुघ्न सिन्हा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान मिली और फिर उन्हें बतौर हीरो गुलजार की फिल्म ‘मेरे अपने’ में काम करने का मौका मिला।अगर बात की जाए शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति के बारे में तो वह करीब 2 अरब की संपत्ति के मालिक हैं। जी हां.. साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी संपत्ति करीब 193 करोड़ की चल अचल संपत्ति बताई थी। इतने अरबों रुपए होने के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को अपनी संपत्ति का हिस्सा नहीं बनाएंगे।

यह खुद शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि वह अपनी बेटी को अपनी कमाई नहीं देंगे। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था जिसके बाद में कई फिल्मों में नजर आई।सोनाक्षी ‘दबंग-2’, ‘बुलेट राजा’, ‘रावडी राठौर’, ‘तेवर’, ‘हॉलीडे’, ‘कलंक’ ,’अकीरा’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल’, और ‘खानदानी शफाखाना’ जैसी बड़ी फिल्मों में दिखाई दे चुकी है।

आखिरी बार सोनाक्षी फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, “मेरी जितनी भी कमाई हुई संपत्ति है। उसमें मेरी बेटी सोनाक्षी को भविष्य में कुछ भी नहीं मिलने वाला।” शत्रुघ्न सिन्हा के मुंह से जब इस तरह की बातें सुनने को मिले तो हर कोई हैरान था और यह बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया था।

शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा पूरी तरह से सेल्फ डिपेंडेंट है और उन्होंने खुद की मेहनत और लगन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।इतना ही नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा के पास खुद की करोड़ों की संपत्ति है और उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को अपनी संपत्ति का हिस्सा देने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *