क्या शाहरुख़ खान का बीटा ड्रग्स काण्ड में हुआ गिरफ्तार ? आखिर क्या है क्रूस पर छापे की सच्चाई। जी है दोस्तों मुंबई में एक शिप पर ड्रग्स पार्टी हो रही थी जिसके बीच में NCB की टीम ने ढाबा बोल दिया। बीच समुन्दर में चल रही ड्रग्स पार्टी पर छापा मार कर NCB ने तेहेलका मचा दिया। समुन्द्र में NCB का यह अब तक का पहला और बड़ा ऑपरेशन है। इस कारवाही में अब तक 8 लोगो की गिरफ्तारी भी हो गई है, जबकि बाकी लोगो से पूछताछ चल रही है। इस गिरफ्तारी में बॉलीवुड के एक बड़े सुपरस्टार के बेटे का नाम आने से इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है।

बताया जा रहा है कि यह बड़े सुपरस्टार का बेटा शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान है। हलाकि यह अभी पुष्टि से कहा नहीं जा सकता कि NCB ने आर्यन को ही गिरफ्तार किया है या किसी और को। लेकिन जो तस्वीरें सामने आई है उसमे यह लड़का आर्यन खान जैसा ही लग रहा है, लेकिन तस्वीरें साफ़ न होने की वजह से यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि ये आर्यन ही है। लेकिन वही सोशल मीडिया पर यह तस्वीर भी सामने आई है जिसमे NCB जिस शख्स को गिरफ्तार करके ले जा रही है उसने लाल और काले रंग की जैकेट पहनी है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने इस तस्वीर को शेयर कर यह दावा किया है कि यह शख्स आर्यन नहीं उनके करीबी दोस्तों अरबाज़ सेठ है, इसीलिए अभी कहा नहीं जा सकता कि मुंबई की इस रेव पार्टी में शाहरुख़ के बेटे आर्यन ही थे। वैसे बताया जा रहा है कि सुपरस्टार के बेटे को एक गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए कोई पैसा नहीं लिया। NCB के अफसर समीर वानखेड़े ने बताया कि सुपरस्टार के बेटे को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
NCB से पूछताछ में सुपरस्टार के बेटे ने दावा किया कि इस पार्टी में उनके नाम पर लोगो को बुलाया गया था। सूत्रों ने यह भी बताया था कि क्रूस के अंदर चल रही इस पार्टी का एक वीडियो भी NCB के हाथ लगा है जिसमे सुपरस्टार का यह बेटा दिख रहा है। शाहरुख़ के बेटे ने पार्टी के दौरान सफ़ेद टीशर्ट, नीली जीन्स, लाल खुली शर्ट और टोपी लगा रखी थी। NCB से जुड़े सूत्रों से यह भी पता चला है कि जिन लोगो को पकड़ा गया है, उन लोगो के पास रोलिंग पेपर थे।
जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वो अपनी टीम के साथ मुंबई में उस शिप पर सवार हो गए थे। लेकिन जब शिप बीच समुन्दर में पंहुचा तो वह पर एक ड्रग पार्टी का आयोजन हुआ और उस पार्टी में बड़े स्तर पर ड्रग्स का सेवन किया गया। खबर है कि दिल्ली की एक कंपनी Namascary experience ने इस पार्टी का आयोजन किया था।
वही एक यात्री की कीमत 80 हज़ार से 1 लाख रूपए तक थी। जिस शिप पर इस कारवाही को अंजाम दिया गया है, वो मुंबई की cordelia क्रूस है। इस शिप पर हाई प्रोफाइल ड्रग पार्टी चल रही थी। खैर जिस शख्स को NCB ने गिरफ्तार किया है वो वाकई में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ही है, अभी इस बात को पक्के तौर पर साबित होने के लिए इंतज़ार किया जा रहा है।