June 1, 2023

1 साल बाद सपना चौधरी ने किया अपने बेटे के नाम का खुलासा, लेकिन सैफ और करीना हुए ट्रोल

आज की डेट में सपना चौधरी को कौन नहीं जनता इन्होने अपनी अच्छी-खासी पहचान बना ली है। सपना चौधरी के डांस और कातिलाना अदाएं के लाखो दीवाने है भले ही उन्होंने शादी कर ली हो या एक बेटे की माँ बन गयी है लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती कायम है। बता दे सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है अक्सर वह अपनी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है जिसे दर्शक खूब पसंद करते है। अब हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का नाम सोशल मीडिया पर शेयर किया लेकिन इसके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर को सपना के फेन्स कर रहे है ट्रोल, आइये जानिए।

दरअसल सपना चौधरी ने पिछले साल जनवरी में हरियाणवी एक्टर और सिंगर वीर साहू से शादी की थी और अक्टूबर में वह मां बन गई थीं। हालांकि आज तक सपना चौधरी में ना तो अपने बेटे का चेहरा दिखाया और ना ही बेटे के नाम का खुलासा किया। सपना चौधरी ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन 4 अक्टूबर को मनाया था। मगर जन्मदिन से ज्यादा सपना चौधरी के बेटे के नाम की चर्चा हो रही है।आइये जानिए ऐसा क्यों हो रहा है।

सपना चौधरी को हरियाणवी डांसर के साथ-साथ बिग बॉस में भी फेम मिला है हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है परंतु उनके नाम शेयर करते हैं नाम का कनेक्शन करीना कपूर और सैफ अली खान से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, कारण ही कुछ ऐसी है। सैफ अली खान के बेटे का नाम तैमूर रखने पर सभी लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं सपना चौधरी के बेटे का नाम जानकर सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। इंटरनेट पर सैफ अली खान और करीना कपूर को फिर से उनके बेटे के नाम की वजह से लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बहुत दिनों से सपना चौधरी के फेन्स उनकी और उनके बेटे की तस्वीर देखने के लिए उतावले हो रहे थे , जिसके बाद सपना चौधरी ने अपने फेन्स को सरप्राइज देते हुए कम्पलीट फेमिली की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू ने बेटे का नाम “पोरस” बताया है। पहले जन्मदिन पर माता-पिता ने बेटे के नाम का खुलासा किया है, जिसके बाद से ही सपना चौधरी के बेटे के नाम को लेकर हर तरफ से अच्छी अच्छी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

अगर यहाँ पोरस की बात की जाए तो उनका और सिकंदर युद्ध काफी प्रसिद्ध रहा है। पोरस या राजा पुरुषोत्तम, पोरवा के वंशज थे। इनका कार्यकाल 340 ईसा पूर्व से 315 ईसा पूर्व के बीच माना जाता है। वर्तमान पंजाब में झेलम से लेकर चेनाब नदी तक इनका विशाल साम्राज्य फैला था। इतिहासकारों के अनुसार, आसपास के अन्य राज्यों में पोरस को काफी शक्तिशाली शासक माना जाता था।

सिकंदर जब विश्व विजय पर निकला तो उसका सामना पोरस से हुआ। सिकंदर के आगे कई बड़े शासकों ने समर्पण कर दिया था और वह बुरी तरह से हार गए थे। परंतु पोरस ने सिकंदर की विशाल सेना के आगे घुटने नहीं टेके थे।जिसकी वजह से अब फेन्स तैमूर को निशाना बना रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *