March 26, 2023

अस्पताल में भर्ती हुईं संभावना सेठ, टीवी के इस एक्टर ने की सुसाइड करने की कोशिश।

आज का दिन प्रत्युषा बनर्जी, भूमिका गुरुंग, संभावना सेठ और फैजल शेख जैसे सितारों के नाम रहा। आज ये सितारे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।खतरों के मामले में आज भी छोटा पर्दा आगे चल रहा है। सुबह से टीवी के कई सितारे सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। आज टीवी अदाकारा प्रत्युषा बनर्जी को दुनिया से अलविदा कहे 6 साल का समय बीत गया है। टीवी की निमकी मुखिया ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ संभावना सेठ बीमार पड़ गई हैं। बीमार पड़ने की वजह से संभावना सेठ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तो फिर देर किस बात की, चलिए जानते हैं कि आज टीवी की कौन सी 5 खबरें आपका इंतजार कर रही हैं।

प्रत्युषा बनर्जी की मौत के 6 साल बाद भी नहीं मिला माता पिता को इंसाफ।

आज प्रत्युषा बनर्जी की मौत को 6 साल बीत गए हैं। इस मौके पर प्रत्युषा बनर्जी के माता पिता बहुत इमोशनल हो गए हैं। 6 साल बीत जाने के बाद भी प्रत्युषा बनर्जी के माता पिता अपनी बेटी को इंसाफ नहीं दिला पाए हैं। इस दिन शादी करेगी निमकी मुखिया टीवी की निमकी मुखिया यानी भूमिका गुरुंग जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। खबर है कि भूमिका गुरुंग मार्च में शादी करेंगी। हालांकि शादी के बाद भूमिका गुरुंग अपने हनीमून पर नहीं जा पाएंगी। इस बात का खुलासा खुद भूमिका गुरुंग ने किया है।

बीमार पड़ीं संभावना सेठ।

बीमार पड़ने की वजह से संभावना सेठ को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संभावना सेठ को वायरल इंफेक्शन हो गया है। तबियत बिगड़ने के बाद संभावना सेठ को उल्टियां लग गई थी। जिसके बाद संभावना सेठ को अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है।खबर है कि टीवी एक्टर साईबाल भट्टाचार्या ने अपनी जान देने की कोशिश की है। जान देने से पहले साईबाल भट्टाचार्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में साईबाल भट्टाचार्या ने अपने दिल का हाल बताया था। साईबाल भट्टाचार्या डिप्रेशन के मरीज हैं। इस समय साईबाल भट्टाचार्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिग बॉस 16 में होगी फैजल शेख की एंट्री।

खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद फैजल शेख बिग बॉस 16 में एंट्री करने वाले हैं। फैजल शेख के नाम पर बिग बॉस 16 के मेकर्स ने मुहर लगा दी है। इससे पहले मुनव्वर फारुखी और फरमानी नाज का नाम भी फाइनल कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *