June 6, 2023

सल्लू की हर गर्लफ्रेंड किसी और की पत्नी कई बनती है ? सलमान की ज़िन्दगी के 5 दर्द

आखिर सलमान खान को क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार ? रिश्ते में रहने के बाद भी सलमान की क्यों नहीं होती शादी ? आखिर सल्लू की हर गर्लफ्रेंड क्यों बन जाती है किसी और की पत्नी। क्या प्यार और शादी के मामले में वाकई में फूटी किस्मत है भाईजान की ? आइये हम आपको बताते है सलमान की लव लाइफ के बारे में। सलमान खान की ज़िन्दगी में कितनी ही लड़कियां आई और गयी लेकिन एक भी लड़की सलमान खान के साथ शादी के लेवल तक नहीं पहुंच सकी।

एक बार जैसे तैसे करके सलमान शादी करने के लिए तैयार भी हो गए थे, लेकिन पता नहीं उनके मन में क्या आया और उन्होंने शादी नहीं करी। और अब सलमान 55 साल के हो चुके है और अब तक वो कुंवारे है। आइये आपको बताते है सलमान की ज़िन्दगी के वो पांच दर्द जिनके साथ सलमान ने प्यार का फूल तो खिलाया लेकिन कभी शादी का लड्डू नहीं खा सके।

संगीता बिजलानी

संगीता बिजलानी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शरुवात 1988 में की थी। उन्होंने पहली फिल्म ‘कातिल’ में काम किया था। फिल्म के दौरान वो सलमान खान से मिली और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए क्युकी दोनों ही स्टार्स फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। सलमान ने भी 1988 में बॉलीवुड में कदम रक्खा था और दोनों के बीच प्यार हो गया।

आपको बता दे कि दोनों ने 10 साल तक ये रिश्ता निभाया और शादी करने का फैसला लिया। शादी कि लगभग तैयारियां भी शुरू हो गयी थी लेकिन शादी नहीं हो पाई। दरअसल शादी टूटने के बारें में सलमान ने खुद भी एक इंटरव्यू के माध्यम से बताया था और दश्यम खान की किताब बीइंग ह्यूमन में भी सलमान ने बताया था, कि 27 मई 1994 को संगीता और सलमान की शादी होनी थी लेकिन रिश्ता टूट गया।

रिश्ता टूटने की वजह एक्टर सोमी अली को बताया जाता है। क्युकी उन दिनों सलमान सोमी अली से क्लोज हो गए थे। और इस बात की भनक जब संगीता को पड़ी तो उन्होंने सलमान खान के साथ रिश्ता ख़त्म कर दिया। इसके बाद फिर संगीता ने साल 1996 में इंडियन क्रिकेट टीम के फॉर्मल कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन से शादी कर्ली।

सोमी अली

उन दिनों सोमी अली अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती थी। सलमान खान को जब उन्होंने फिल्म में देखा तो वो अपना दिल दे बैठी और सब कुछ छोड़ के इंडिया आ गयी। सोमी उस वक़्त केवल 16 साल की थी लेकिन सलमान से मिलने और उनसे शादी करने का इरादा कर वो अपने परिवार वालो को छोड़ आई। सोमी ने सलमान को पहली बार फिल्म मैंने प्यार किया में देखा और उसी वक़्त उन्होंने सोच लिया था कि वो इस इंसान से मिलकर रहेंगी।

इसके बाद सोमी इंडिया आ गयी। सलमान के करीब आने के लिए सोमी ने 1991 में एक फोटोशूट करवाया। वो बॉलीवुड की फिल्मो में भी काम करना चाहती थी ताकि सलमान से उनका मिलना हो सके। इस दौरान सलमान खान के संगीता बिजलानी के साथ अफेयर की खबरे थी। जब उन्हें पता चला की सोमी उनसे बोहत प्यार करती है, तो वो उनसे मिले और उन्हें भी उससे प्यार हो गया। इन दोनों का रिश्ता करीब 8 सालो तक चला और इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक सोमी अली और सलमान खान का रिश्ता उस वक़्त टूट गया जब सलमान की ज़िन्दगी में ऐश्वर्या राय आई।

ऐश्वर्या राय

साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय करीब आये थे। दोनों के अफेयर के चर्चे भी बी टाउन की सुर्खियों में रहे। करीब 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप की वजह ऐश्वर्या ने सलमान खान का गुस्सैल व्यवहार बताया था। ऐश से मिले धोके को सलमान खान बर्दाश नहीं कर पाए थे। बेअकप से सलमान और ऐश्वर्या दोनों ने ही एक दूसरे पर खूब इलज़ाम लगाए थे। ऐश्वर्या ने कहा था कि सलमान खान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट देते थे और सलमान खान ने उनपर हाथ तक उठाया था। तो वही सलमान ने कहा था कि वो गुस्सा ज़रूर हुए थे लेकिन उन्होंने कभी ऐश्वर्या पर हाथ नहीं उठाया था।

स्नेहा उल्लाल

स्नेहा उल्लाल सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय की हमशक्ल थी। कहा जाता है कि उनकी इसी खूबी के चलते सलमान खान उन्हें फिल्मो में लाये थे। उस समय चर्चा ये भी थी कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान उभर नहीं पाए थे। लिहाज़ा इसीलिए उन्होंने ऐश्वर्या से मिलती-जुलती स्नेहा को लांच किया। और-तो-और उस समय इनके अफेयर्स के भी खूब चर्चे हुए थे। लेकिन बदकिस्मती से स्नेहा के साथ सलमान खान का कुछ बना नहीं।

कटरीना कैफ

सलमान खान ने कटरीना कैफ के करियर को तब सहारा दिया, जब वो बोरिया-बिस्तर बांधकर वापिस जाने की तैयारियों में थी। “बूम” फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गयी और कटरीना दोबारा लंदन वापिस जाने लगी थी। लेकिन सलमान को कटरीना में एक स्टार नज़र आया और उन्होंने कटरीना कैफ को सहारा दिया।

कटरीना उनके बेहद क्लोज आ गयी। कहते है कि वो सलमान खान से शादी तक करने को तैयार थी। लेकिन नजाने क्यों सलमान इसके लिए राज़ी नहीं थे और इससे कटरीना नाराज़ होकर उनसे दूर हो गयी। सलमान से खफा होने के बाद कटरीना कैफ का दिल रणवीर कपूर पर आ गया। बात लिवइन रिलेशनशिप तक जा पहुंची। दोनों साथ-साथ रहने लगे। एक बार फिर कटरीना का दिल शादी करने के लिए मचल उठा, लेकिन रणबीर राज़ी नहीं हुए।

कटरीना कैफ के दिल को बोहोत ठेस पहुंची और रणवीर से ब्रेकअप के बाद वो फिर सलमान खान के पास लौटी। सलमान ने उनके करियर में फिर मदद करी लेकिन इस बार मामले को दोस्ती तक ही रक्खा। और अब कटरीना के दिल पर विक्की कौशल का राज है जिनसे वो जल्द शादी करने वाली है।

यानी देखा जाए तो जो एक्ट्रेस सलमान खान की ज़िन्दगी में आई, या तो उसकी किसी और से शादी हो गयी, या तो उन्होंने कभी शादी ही नहीं करी। वही खुद सलमान भी कुवांरे रहे। अब सलमान को किसी लड़की में अपना परफेक्ट पार्टनर नज़र नहीं आया, या फिर सलमान जान-बुझकर ही शादी नहीं करना चाहते, ये तो भाईजान ही सच्चे तौर पर बता सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *