सलमान खान की कई गिर्ल्फ्रेंड्स रही है, एक से शादी भी होने वाली थी लेकिन किसी कारण से नहीं हो पाई। इसके बाद सलमान ने अभी तक शादी नहीं करी। वही सलमान खान आज देश के सबसे अमीर सेलेब्स में से एक है। सलमान करोड़ो कमाते है और करोड़ो की जायदाद के मालिक भी है। अब ऐसे में सलमान के फैंस के मन में ये सवाल ज़रूर आता होगा कि अगर सलमान ने शादी नहीं करी तो सलमान की करोड़ो की जायदाद किसे मिलेगी। चलिए हम आपको बताते है कि किसे मिलेगी सलमान खान की करोड़ो की जायदाद। दरअसल इस बात का खुलासा सलमान ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

सलमान ने इंटरव्यू में बताया था ” मैं शादी करू या फिर नहीं करूँ, मेरे जाने के बाद मेरी जायदाद का आधा हिस्सा ट्रस्ट को दान किया जायेगा। अगर मैं शादी नहीं करता हूँ तो मेरी पूरी जायदाद ट्रस्ट के नाम हो जाएगी।” आपको बता दे कि सलमान खान का बीइंग ह्यूमन नाम से एक फाउंडेशन है। जिस तरीके से सलमान खान अपनी शादी की बातों को हसी मज़ाक से टाल देते है, उसे देखते हुए लगता नहीं कि सलमान खान कभी शादी करेंगे। ऐसे में सलमान की पूरी संपत्ति ट्रस्ट के नाम ही जाएगी।
वैसे अभी हालही में सलमान ने मुंबई के बांद्रा में डुप्लेक्स किराये पर लिया है और इसके लिए वो हर महीने करीब 8 लाख से ज्यादा किराया देंगे। ये डुप्लेक्स माकपा हाइट्स के 17 और 18 फ्लोर पर है। आपको बता दे कि कार्पेट एरिया में 2265 वर्ग फ़ीट की इस संपत्ति के मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्धकी है। सलमान ने ये फ्लैट 11 महीने के लिए किराये पर लिया है। रिपोर्टर्स की माने तो ये डुप्लेक्स उनकी फर्म के लिए काम करने वाले लेखक के लिए यूज़ किया जायेगा।
वही अगर वर्कफ्रेंड की बात करे तो सलमान अब टाइगर 3 एक बाद फिल्म ‘अंतिम’ में नज़र आने वाले है। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस अफसर का रोल प्ले किया है। इस फिल्म में सलमान के अलावा उनके जीजा आयुष शर्मा भी नज़र आएंगे। तो वही सलमान टाइगर 3 में नज़र आने वाले है।
इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ भी लीड में है और सलमान खान की इस फिल्म में शाहरुख़ खान का भी कैमियो होगा। जैसा की आपको पता है की सलमान ने हालही में लूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में थे और उससे पहले वो कटरीना के साथ भी काफी लम्बे समय तक थे।