सलमान खान बहुत ही धूमधाम से गणपति सेलिब्रेशन में शामिल होते हैं। उनकी छोटी बहन अर्पिता अपने घर पर डेढ़ दिन का गणपति विराजती हैं। सलमान खान का एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा इस वीडियो में टाइगर बप्पा की भक्ति में लीन दिखें।गणपति महोत्सव सलमान खान हर त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान पिछले काफी सालों से अपने घर पर गणपति स्थापना करती हैं।

सलमान खान बहन अर्पिता संग मिल बप्पा को करेंगे विदा।
हर साल की तरह इस साल भी अर्पिता खान शर्मा ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए। सलमान खान ने अब हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जहां वह गणपति की परिवार संग आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।सलमान खान ने घर पर विराजे गणपति बप्पा की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में ये साफ तौर पर दिख रहा है कि अर्पिता खान ने गणपति के स्थान को बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। उन्होंने पिंक और पर्पल रंग के फूलों से बप्पा के मंदिर की पूरी साज सजावट की है ।
वीडियो में सलमान खान के अलावा अर्पिता खान, आयुष शर्मा और रितेश देशमुख सहित सितारे बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए। सलमान खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘गणपति बप्पा मोरया’।
परिवार संग मिलकर सलमान खान करेंगे गणपति विसर्जन।
सलमान खान के इस वीडियो पर अब तक 7 लाख 43 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। कमेंट बॉक्स में फैंस ने भी भाई जान सलमान खान को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दी। कल अर्पिता अपनी मां सलमा खान के साथ गणपति बप्पा को घर लेकर आई थीं। सलमान खान और अर्पिता खान अपने घर पर डेढ़ दिन रखते हैं। सलमान खान आज अपने परिवार संग मिलकर गणपति बप्पा को विदाई देंगे। वह हर साल पूरे ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा को विदा करते हैं।