March 30, 2023

बेटी की उम्र की बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ रोमांस कर चुके हैं सलमान खान ।

सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर के दौरान एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में रोमांस किया। हालांकि कुछ अभिनेत्रियां ऐसी रही जिनकी उम्र सलमान खान की उम्र से भी आधी थी। आज इस पोस्ट में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि उनकी बेटी लगती हैं और सलमान ऐसी अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में रोमांस कर चुके हैं।बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि सोनम कपूर सलमान खान के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो में रोमांस करते हुए नजर आईं थीं। इन दोनों सितारों की उम्र में 20 साल का अंतर है।

बॉलीवुड के जाने-माने सितारे महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी सलमान खान के साथ फिल्म में रोमांस कर चुकी है। यह दोनों एक साथ फिल्म दबंग 3 में नजर आए थे जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी। दिशा पटानी बॉलीवुड की फिल्म राधे लोगों को बहुत पसंद आई थी, जिसमें दिशा पटानी और सलमान खान लीड रोल में थे। इस फिल्म में दिशा पटानी सलमान खान की प्रेमिका के रूप में नजर आई थीं। अभिनेत्री दिशा की उम्र सलमान खान से 27 साल कम है।

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा भी सलमान खान के साथ फिल्म में रोमांस कर चुकी हैं। इन दोनों ने एक साथ फिल्म सुल्तान में काम किया था। उस वक्त सलमान खान 51 साल के थे तो वही अनुष्का की उम्र महज 28 साल थी। स्नेहा उल्लाल फिल्म लकी- नो टाइम फॉर लव मे सलमान खान ने अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल के साथ रोमांटिक सीन दिए थे। फिल्म की रिलीज के वक्त सलमान 41 साल के और अभिनेत्री स्नेहा महज 18 साल की हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *