March 28, 2023

सलमान खान ने ‘छेलो शो‘ के मेकर्स को दी बधाई, ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुनी गई है भारत की ऑफिशियल एंट्री।

शो उम्र की कहानी है जो एक 9 साल के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है। जोकि भारत के एक गांव में रहता है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक छोटा बच्चा गर्मियों में प्रोजेक्शन बूथ से फिल्में देखता है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री का एलान किया। गुजराती फिल्म छेलो शो एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। पान नलिन निर्देशित फिल्म के भारत की ऑफिशियल एंट्री चुने जाने पर सलमान खान ने मेकर्स को बधाई दी है। छेलो शो 14 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसका हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को ऑस्कर अवॉर्ड्स में एंट्री का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को लेकर भी उम्मीदें थीं। इन दोनों ही फिल्मों के चाहने वाले सोशल मीडिया के जरिए इनकी दावेदारी को लेकर अभियान चला रहे थे। मगर, सबको चौंकाते हुए छेलो शो ने ऑस्कर अवॉर्ड्स की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है।

सलमान ने ‘लास्ट फिल्म शो’ को दी बधाई।

सलमान खान ने ट्विटर पर ‘लास्ट फिल्म शो‘ यानी ‘छेलो शो’ की पूरी टीम को बधाई दी है। इस बात से साफ पता चल रहा है कि सलमान भारत की फिल्म का 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड तक पहुंचने को लेकर बेहद खुश हैं। सलमान के इस पोस्ट पर फैंस और स्टार्स भी कमेंट कर फिल्म के ऑस्कर में शामिल होने को लेकर
अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

ऐसी है फिल्म की कहानी।

‘लास्ट फिल्म शो‘ यानी ‘छेलो शो‘ फिल्म की कहानी की बात करें तो ये सौराष्ट्र में रहने वाले एक बच्चे समय के जीवन पर आधारित है। इस बच्चे के पिता गुजरात के एक रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते हैं। समय को फिल्मों के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं होता है। इसके बावजूद जब वो फिल्म प्रोजेक्शन रूम में पहुंचता है तो चकाचौंध वाली दुनिया देख हैरान रह जाता है। इस चकाचैंध से वो इतना ज्यादा प्रभावित हो जाता है कि वो अपने एक साथी के साथ मिलकर खुद का 35 मिमी का प्रोजेक्टर बनाना शुरू कर देता है। सामाजिक दबाव और आर्थिक परेशानियों के बावजूद वह ईमानदारी के साथ ‘लास्ट फिल्म शो‘ में जुटा रहता है। इसके लिए उसे कई सारी तकनीकी और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *