सलमान खान और रणबीर कपूर की दुश्मनी के बारें में बच्चा-बच्चा तक जनता है। सब जानते है कि दोनों स्टार्स के बीच ये मतभेद की लड़ाई कटरीना कैफ की वजह से शुरू हुई। जिसके बाद कभी दोनों ने एक दूसरे से कभी बात तक नहीं करी। लेकिन अंदर की कहानी कुछ और ही है। सलमान और रणबीर के बीच लड़ाई ज़रूर है लेकिन उसकी वजह कटरीना कैफ बाद में बनी। बल्कि इस झगड़े की वजह कुछ और ही थी। दरसल बात उन दिनों की है जब एक्टर रणबीर कपूर की फिल्मो में एंट्री नहीं हुई थी। वो अक्सर बांद्रा के पब में पार्टी करने आते रहते थे।
बताते है कि एक बार सलमान खान और संजय दत्त भी उसी पब में मौजूद थे। लोगो की माने तो उस दिन सलमान खान उस दिन पूरे मूड में थे और अपने खासम-खास संजू बाबा के साथ खूब मस्ती कर रहे थे। इसी मस्ती के बीच उनकी रणबीर कपूर से कहा-सुनी हो गयी। वह मौजूद लोगो ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी करी लेकिन मामला हाथ-पाई तक जा पंहुचा। बात यही से बिगड़ गयी। बताते है कि इसी खींचा-तानी में सलमान खान के हाथ में रणबीर कपूर की शर्ट आ गयी।
लोगो ने दोनों को अलग किया तो रणबीर कपूर की शर्ट का एक हिस्सा सलमान खान के हाथ में चला गया। मामला बिगड़ता देख रणबीर कपूर वह से चले गए। उनके जाने के बाद संजय दत्त ने सलमान खान को बताया कि ये लड़का ऋषि कपूर का बेटा है। ये बात सुनकर सलमान खान को बहुत पछतावा भी हुआ। रणबीर कपूर के साथ रात जो कुछ भी हुआ, उसका सलमान खान को अगली सुबह बहुत अफ़सोस हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान के स्टाफ के लोग बताते है कि इसके बाद भाई ने रणबीर कपूर के घर 100 नयी शर्ट्स भेजी और रात जो हुआ था बवाल उसकी माफ़ी भी मांगी। समय का पहिया चलता रहा। सलमान खान पब वाली बात भूल गए। कहा जाता है कि उस वक़्त को भूल तो रणबीर कपूर भी चुके थे। लेकिन तभी फिल्म अजब प्रेम की गज़ब कहानी शुरू हो गई। तब तक कटरीना कैफ को सलमान खान की सबसे खास दोस्त माना जाता था।
लेकिन इस फिल्म में कटरीना रणबीर कपूर के साथ काम कर रही थी। अजब प्रेम की गज़ब कहानी के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि रणबीर कपूर और कटरीना कैफ एक दूसरे के न सिर्फ काफी करीब आए बल्कि दोनों के बीच एक नयी प्रेम कहानी ही शुरू हो गई। इस अफेयर की खबर जब सलमान खान को लगी तो उन्हें बहुत बड़ा झटका भी लगा। सलमान खान को बिलकुल पसंद नहीं था कि कटरीना कैफ का नाम रणबीर कपूर से जुड़े।
बताते है कि सलमान खान ने इस बारें में ऋषि कपूर से भी बात करी लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद हिंदी सिनेमा में ये चर्चा आम रही कि रणबीर कपूर ने सब पूरी प्लानिंग के साथ शुरू किया था। वो सलमान से उस रात का बदला लेना चाहते थे। उन दिनों वो दीपिका से प्यार करते थे लेकिन जैसे ही कटरीना के साथ उनके रिश्ते दीपिका को पता चले तो उन्होंने रणबीर कपूर से नाता तोड़ दिया।
उसके बाद रणबीर और कटरीना लम्बे समय तक एक-दूसरे के साथ भी रहे। दोनों की छुट्टियों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ काफी जगह स्पॉट भी हुए। लेकिन एक दिन आया जब रणबीर और कटरीना दोनों का रिश्ता भी ख़तम हो गया। कहा जाता है कि इस दौरान कटरीना काफी ज्यादा परेशान रहती थी और उन्हें इस फेज से बहार निकलने में किसी और ने नहीं बल्कि सलमान खान ने ही मदद करी थी।