बॉलीवुड एक्टर रह चुके साहिल खान का फ़िल्मी क़रीर कुछ ख़ास नहीं रहा है लेकिन उनका रेहन-सहन किसी राजा महाराजा से कम नहीं है। साहिल खान बेशक फिल्मो में फ्लॉप हो गए हो लेकिन फिटनेस की दुनिया में उनका जलवा कायम है और इसमें वह करोड़ो की कमाई भी करते है। आपको बता दे कि साहिल ने बॉलीवुड में एंट्री तो अच्छी करी थी लेकिन बाद में वह गुमनाम एक्टर्स की गिनती में शामिल हो गए। फिल्म स्टाइल और एक्सक्यूज़ मी से एक्टर साहिल खान काफी सुर्खियों में आए थे। फिल्म में उनके साथ शरमन जोशी भी थे और आपको बता दे कि साहिल खान ने फिल्म स्टाइल के बाद रामा: द सेवियर, डबल क्रॉस और अलादीन जैसी फिल्मे करी।

लेकिन कमज़ोर कहानी के चलते यह फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक सकी और इन फ्लॉप फिल्मो के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया। फिल्मे न मिलने के चलते साहिल ने अपना एक जिम खोला और इस काम से उन्हें बहुत फायदा हुआ। वो लोगो को बॉडी बिल्डिंग के लिए प्रेरित करते थे। उनकी जिम की कई ब्रांचेज है जिसमे उनको करोड़ो की कमाई करते है। सोशल मीडिया पर साहिल खान बहुत एक्टिव रहते है और उनके लाखों फोल्लोवेर्स है।
साहिल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस निगार खान से साल 2004 में शादी करी थी लेकिन अब दोनों अलग हो चुके है। हलाकि साल 2014 में टाइगर शेरोफ्फ़ की माँ आयेशा श्रॉफ और साहिल खान के अफेयर की खबरे सामने आई थी। आयेशा ने उसके बाद साहिल पर कुछ पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया था। हलाकि अब 2015 में दर्ज हुई ये दो FIR बॉम्बे कोर्ट में रद्द कर दी गयी है। यह दोनों कभी प्रोडक्शन कंपनी में पार्टनर थे। CDR मामले में उनका नाम आने के बाद हंगामा मच गया था।
आरोप यह लगा था कि आयेशा ने साहिल की गैर कानूनी तरीके से कॉल डिटेल निकलवाई और वकील रिज़वान सिद्दकी को सौपी। खैर वैसे फिटनेस की दुनिया में आज साहिल का बड़ा नाम है। वो अब फिटनेस आंत्रपेन्योर बन चुके है और अब खूब पैसे कमाते है। उनके सोशल मीडिया पर आपको उनके वर्ल्ड टूर की तस्वीरें मिलेंगी जहा वो अलग अलग मॉडल्स के साथ पोज़ करते दीखते है।
साहिल खान के पास खुद का प्राइवेट जेट भी है। खैर आपको बता दे कि साहिल पर आत्महत्या करने को उकसाने का दर्ज केस है। मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके मनोज पाटिल ने खुदख़ुशी करने की कोशिश करी और अपने सुसाइड नोट में साहिल खान को इसके लिए ज़िम्मेदार बताया। इस मामले के सामने आते ही साहिल खान काफी चर्चा में है।