मित्रों आज हम एक ऐसी अभिनेत्री के संबंध में बात करने जा रहे है जिनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा है। अब आप लोग समझ ही गये होगें कि आखिर किस अभिनेत्री की बात की जा रही है। जी हां आज हम बात कर रहे है बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की जो कि पहले के दशक में अच्छा अभिनय कर दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही छवि बना ली है। इस बॉलीवुड अभिनेत्री की लाइफ बेहद हैपनिंग रही है। आपको बता दें कि रेखा का कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा पर रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंच सका। वहीं शादी भी हुई तो पति से सालभर के अंदर ही तलाक हो गया। फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही रेखा की निजी ज़िंदगी चर्चा में आ गई थी। वहीं एक बार फिर इनके संबंध में एक ऐसी खबर सुनने में आ रही है जिसे सुन आप लोग भी सोच में पड़ जायेगे।

रेखा अपने समय की कलाकारों में से एक हैं
दरअसल बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रेखा अपने समय की सबसे उम्दा कलाकारों में से एक रही हैं। उन्हें किसी पहचान की आवश्यकता नहीं। उनका तो नाम ही काफी है। क्योंकि उनके जैसा इंडस्ट्री में शायद ही कोई होगा। वो आंखे, वो आवाज, वो नज़ाकत, वो अदाएं,,, मतलब सिर से पांव तक एकदम सिल्क और बनारसी साड़ी में लिपटी हुई रेखा से मानो किसी की नजरें ही न हटती हों। बला की खूबसूरत इस ऐक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ तो खूब जगमग रही। लेकिन पर्नसल लाइफ उसके उलट रही। उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ झेला। एक समय ऐसा भी आया था जब उनका नाम उनकी ही पर्सनल सेक्रेटरी फरजाना के साथ जोड़ा गया था। कहा गया कि वह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन और विनोद मेहरा से अफेयर
आज हम अपने स्पेशल सेग्मेंट में इसी पूरे मुद्दे पर बात करेंगे। साथ ही अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद मेहरा से अफेयर और मुकेश से शादी के बारे में भी बताएंगे। बता दें कि 16 साल की उम्र में ही रेखा ने तमिल फिल्म ‘रंगुला रतलाम’ में अभिनय किया और फिर वह कन्नड़ फिल्म में बतौर लीड ऐक्ट्रेस काम करने लगीं। इसके बाद 1969 में रेखा ने ‘अनजाना सफर’ से बॉलिवुड में एंट्री की और बिश्वजीत चटर्जी के 5 मिनट चले जबरन किसिंग सीन से सुर्खियों में आ गईं।
सभी कैमरे रेखा के पीछे
जब अमिताभ की जया से शादी हुई, तो रेखा की ये लव स्टोरी अधूरी रह गई। रेखा का नाम बॉलिवुड ऐक्टर विनोद मेहरा से भी जुड़ा था। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। इनकी दोस्ती प्यार में कब बदल गई किसी को पता ही नहीं चला। लेकिन बाद में दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। खबरों की मानें तो विनोद मेहरा की मां को रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थी। दरअसल, दोनों का एक समय ऐसा था कि अकेले थे। इन्होंने अपना रिश्ता आगे बढ़ाने का फैसला किया। खबरो की माने तो विनोद मेहरा ने रेखा से सीक्रेट शादी की थी। और जब वह शादी के बाद उनको घर ले गए। तो वहां उनकी मां उन्हें देखकर नाराज हो गई थीं। इतना ही नहीं कहा ये भी जाता है कि ऐक्टर की मां ने रेखा को घर के अंदर नहीं आने दिया था और उनको मारने के लिए सैंडल भी उठा ली थी। इसके बाद रेखा ने सारे रिश्ते तोड़कर वहां से चली गई थीं।