June 3, 2023

रणवीर सिंह बने पापा , शेयर की बेबी की तस्वीरें , जानिए पूरी बात।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार है, जिन्हें फैन्स सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद करते हैं। बीते दिनों रणवीर- दीपिका अस्पताल के बाहर नजर आए तो फैंस काफी एक्साइटिड हो गए और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। इसी बीच परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इंट्रैक्शन किया तो रणवीर और दीपिका से जुड़ा ये सवाल फैन ने परिणीति से पूछ डाला। ऐसे में परिणीति ने इस सवाल के जवाब में रणवीर सिंह को टैग कर दिया और लिखा रणवीर सिंह से पूछो।

शेयर की बेबी की तस्वीरें।

दरअसल, सेशन के दौरान एक फैन ने लिखा- रणवीर सिंह पापा बन गया, जिसके जवाब में परिणीति ने रणवीर सिंह को टैग करके लिखा- कृपया, पुष्टि कीजिए। मालूम हो कि रणवीर और परिणीति अच्छे दोस्त हैं। परिणीति ने अपना डेब्यू रणवीर सिंह के साथ लेडीज़ वर्सेज़ रिक्की बहल से 2011 में किया था। इसके बाद दोनों किल दिल में साथ आए।14 नंवबर 2018 को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में जब विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर दीपिका- रणवीर के मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट होने की तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस उत्साहित हो गए और कमेंट्स कर प्यार लुटाने लगे।

विरल के पोस्ट पर अधिकतर कमेंट्स यही हैं कि क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं।

दीपवीर के फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या कपल के घर पर किलकारियां गूंजने वाली हैं? क्या कपल जल्दी ही सभी को गुड न्यूज सुनाएगा। नवंबर 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दीपिका और रणवीर की वेडिंग सेरेमनी बहुत ही प्राइवेट तरीके से हुई थी। इसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो जल्दी ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण की जोड़ी शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी बनेगी। पठान में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फाइटर और पठान के अलावा दीपिका के खाते में द इंटर्न और 83 भी शुमार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *