बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का आज यानी 28 सितंबर को जन्मदिन है। आज रणबीर पूरे 40 साल के हो गए हैं। शादी के बाद आलियाभट्ट संग उनका ये पहला बर्थडे है जो कि बेहद ही खास है। रणबीर कपूर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का यह बेहतरीन समय चल रहा है। उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार कर रही है, वो जल्द पिता बनने वाले हैं। इन खुशियों के बीच रणबीर आज यानी 28 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।

आलिया भट्ट संग उनका ये पहला बर्थडे है, जो बेहद ही खास है। रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में हुआ था। एक चर्चित फिल्मी परिवार से संबंध रखने और घर में फिल्मी माहौल होने की वजह से वो भी बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। रणबीर कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही की है।
10वीं पास होने पर दादी ने की थी बड़ी पार्टी।
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत से पढ़ाई में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं रही थी। पढ़ाई से खेलना पसंद था। एक्टर ने दक्षिण मुंबई के माहिम में बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की थी। वहीं, जब उन्होंने 10वीं क्लास पास की थी तो रणबीर की दादी कृष्णा कपूर ने अपने घर पर बड़ी पार्टी रखी थी। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की थी।
ऐश्वर्या राय से बोला था इतना बड़ा झूठ।
10वीं क्लास में रणबीर 54.3 % नंबर लेकर आए थे। इसी खुशी में उनकी दादी ने जो पार्टी रखी थी, उसमें अन्य सितारों के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल हुई थीं। रणबीर ने पार्टी में ऐश्वर्या राय से झूठ बोलते हुए कहा था कि उन्हें 65 % मार्क्स मिले हैं। इस बात का खुलासा खुद ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘द कपिल शर्मा शो‘ में किया था।