June 3, 2023

रणबीर कपूर की किस्मत क्यों इतनी खराब है ? जिस चीज़ पे हाथ रखा वो डूब गई

क्या रणबीर कपूर की किस्मत बोहोत खराब है ? यह सवाल आज पूछा जा रहा है उनके जन्मदिन के मौके पर, क्युकी जन्मदिन जब भी आता है किसी का तो उसका भविष्य देखा जाता है किस्मत की चर्चा होती है और बहुत जगहों पर यह चर्चा है कि क्या रणबीर कपूर की किस्मत बोहोत ख़राब है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है यह बात हम आपको बताएंगे। रणबीर कपूर के बारे में एक बात कही जाती है कि उन्होंने जितनी फिल्मे छोड़ी वो सब की सब हिट हो गयी। इन्ही फिल्मो में से ताज़ा मिसाल है गली बॉय की फिल्म, इस फिल्म को रणबीर कपूर को ऑफर किया गया था लेकिन रबीर कपूर ने यह फिल्म छोड़ दी और यह फिल्म हिट हो गयी।

इसके अलावा उन्हें दिल धड़कने दो भी ऑफर हुई थी, लेकिन रणबीर कपूर ने यह फिल्म भी छोड़ दी और यह फिल्म भी हिट रही। इसके अलावा और भी कई फिल्मो का ज़िक्र यहाँ हो रहा है जैसे 2 स्टेट्स जिसमे रणबीर कपूर ने रोल नहीं किया तो अर्जुन कपूर ने एक्टिंग करी और वह फिल्म भी हिट हो गई। ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा फिल्म में भी ऋतिक रोशन का जो रोल था वो रणबीर ही करने वाले थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया, बंद बाजा बरात के लिए भी रणबीर कपूर पहली पसंद थे लेकिन वह फिल्म भी उन्होंने छोड़ दी।

यह फिल्म रणवीर सिंह के पास चली गई और इस फिल्म से रणवीर सिंह बॉलीवुड में लांच हो गए। डेली-बेली जिससे इमरान खान चर्चित हुए थे जो कि आमिर खान के भांजे भी है, यह फिल्म भी रणबीर कपूर को दी गई थी। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि रणबीर कपूर अगर किसी ब्रांड को एंडोरसे करदे तो वो गड्ढे में चला जाता है। ऐसी बातें कई लोग लिख रहे है। एक कार का ब्रांड है जो रणबीर कपूर ने प्रमोट करना शुरू किया और उस कार के ब्रांड के शोरूम बंद होने शुरू हो गए।

एक वाइट गुड्स का ब्रांड है जिसके टीवी और स्पीकर्स वगेरा आते है, इसका भी बुरा हाल है। अब ऐसा कहा जाता है कि ब्रांड मार्किट में रणबीर कपूर पहले की तरह अब पहली पसंद नहीं रहे है। रणबीर के द्वारा एंडोर्स किये गए ब्रांड्स घाटे का सामना करते रहे है। आज काफी ज़िक्र हो रहा है रणबीर कपूर का और यह खबर काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रणबीर कूर का जन्मदिन है तो हम अक्सर उनके बारे में बात करते है।

बहुत कम लोगो की नज़र इसपर गई है कि रणबीर कपूर की किस्मत बड़ी खराब है, ऐसा कहा जाता है रणबीर के बारे में। हलाकि सोशल मीडिया से हमेशा से दूर रहे है, वह न ट्विटर पर दिखे और न ही फेसबुक पर और न कोई youtube चैनल है उनका। एक और बात कही जाती है उनके बारे में कि जो मुकाम मिलना चाहिए था रणबीर कपूर को, क्युकी वह बॉलीवुड की इतनी बड़े परिवार से आने के बाद, वो भी उन्हें नहीं मिला।

अपने करियर में भी वह कुछ ख़ास नहीं कर पाए है। रणबीर का लगभग 14 साल का बॉलीवुड करियर हो चूका है लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ है। हलाकि रणबीर सिंह ने अपने शुरुवाती दौर में रॉकस्टार जैसी बड़ी फिल्म में काम किया था और उन्हें लोगो ने काफी पसंद भी किया था, कुछ समय बाद उन्हें संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में भी देखा गया था। आपलोग इस बार पर अपनी क्या सोच रखते है हमे कमेंट में ज़रूर बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *