March 28, 2023

इन स्टार्स ने दिए आलिया और रणबीर को शादी के तोहफे, 5 लाख से लेकर 16 करोड़ तक के गिफ्ट

दोस्तों हालही में बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई है। दोनों ने इसी 14 अप्रैल को विवाह किया है और दोनों अब पति-पत्नी है। यह शादी बॉलीवुड की बेहतरीन शादियों में से एक थी और शादी के कुछ देर बाद ही आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से फोटोज शेयर भी कर दी थी। शादी से आलिया और रणबीर बहुत खुश लग रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि इनके लिए बॉलीवुड के कई सितारों ने महंगे तोहफे भी भिजवाए है। तो आइये आपको बताते है किस किस ने आलिया रणबीर को शादी का तोहफा दिया।

  • आकाश अम्बानी और स्लोका मेहता :- आकाश अम्बानी और स्लोका मेहता रणबीर कपूर के बहुत ही करीबी दोस्त है और उन दोनों की आपस में बहुत अच्छी दोस्ती है। आकाश अम्बानी ने खास रणबीर कपूर की शादी के लिए उनके घर आए। आकाश अम्बानी और उनकी पत्नी स्लोका मेहता आलिया भट्ट के लिए एक हम्सकेली का रोज़ गोल्ड बैग लेकर आए थे। इस शानदार बैग में 1600 डायमंड्स लगे हुए है और ये बहुत ही लिमिटेड पीसेस में दुनिया में उपलब्ध है। इसके जैसे कुछ ही बने है जो दुनिया के बहुत ही अमीर लोगो के पास है। अगर इस बैग की कीमत की बात करे तो इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ है।

  • दीपिका पादुकोण :- दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट अच्छी दोस्त है। दीपिका पादुकोण ने जहाँ रणबीर कपूर और आलिया भट की शादी पर उन्हें मुबारकबाद दी वही आलिया भट्ट के लिए खूबसूरत हिरे की कान की बलिया भिजवाई। इन ईयर रिंग्स की कीमत थी लगभग 8 लाख रूपए।

  • कटरीना कैफ – जैसा की आप सब ये भी जानते है कि कटरीना कैफ रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड है। कटरीना कैफ विक्की कौशल से शादी कर चुकी है और रणबीर कपूर अब आलिया भट्ट के हो चुके है। कटरीना कैफ ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उनकी शादी पर बधाई दी और दोनों के लिए एक खूबसूरत सा फूलो का गुलदस्ता भिजवाया।

  • करीना कपूर – रणबीर कपूर करीना कपूर के भाई है और करीना कपूर की आलिया भट्ट से भी बहुत अच्छी दोस्ती है। करीना कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों को डायमंड रिंग तोहफे में दी है। ये हिरे की अंगूठियों की कीमत लगभग 15 लाख है।

  • सोनम कपूर – सोनम कपूर रणबीर-आलिया की शादी पर तो नहीं आ सकी लेकिन सोनम ने आलिया भट्ट के लिए एक डायमंड ब्रेसलेट भिजवाया है। इस ब्रेसलेट की कीमत की बात करे तो इसकी कीमत करीब 10 लाख रूपए है।

  • करन जोहर – करन जोहर ने आलिया भट्ट को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करवाई थी। सिर्फ इतना ही नहीं वो आलिया भट्ट को अपनी बेटियों की तरह समझते है। करन जोहर ने आलिया भट्ट को उनकी शादी पर एक हिरे का हार तोहफे में दिया है। उन्होंने रणबीर कपूर को भी हिरे की चेन तोहफे में दी है। करन जोहर के ये दोनों तोहफों की कीमत करीब 80 लाख के आस-पास है।

  • जान्हवी कपूर – जान्हवी कपूर और रणबीर कपूर भी बहुत अच्छे दोस्त है। जान्हवी कपूर ने रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट के लिए एक फेंडी का डिज़ाइनर बैग तोहफे में भिजवाया है। इस बैग की कीमत करीब 5 लाख रूपए के आस-पास है।

  • अमिताभ बच्चन – अमिताभ बच्चन ने हालही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म भरमहास्त्र में काम किया है। इस फिल्म से ही तीनो की अच्छी दोस्ती हो गयी है। अमिताभ बच्चन ने जहाँ दोनों को बहुत ही प्यार से बधाई दी, वही उन्होंने एक फूलो का गुलदस्ता, चॉकलेट बॉक्स और एक हाथो से लिखा नोट भी भिजवाया है।

  • माधुरी दीक्षित – माधुरी दीक्षित दोनों को बहुत ज्यादा पसंद करती है और दोनों के करीब है। माधुरी दीक्षित ने आलिया और रणबीर के लिए DK एन्वायर का गोल्डन डेलीसियस परफ्यूम तोहफे में दिया है। इस परफ्यूम की कीमत लगभग 10 लाख रूपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *