दोस्तों वैसे तो जब आप एक स्टार बन जाते है तो दौलत और शोहरत आपके कदम चूमने लगती है। ऐसा होना जाइज़ है क्युकी आपकी मेहनत ही आपको सफल बनाती है। जैसा कि आप सब जानते है कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री पिछले कुछ सालो में इतनी ज्यादा पॉपुलर हो गयी है कि पंजाबी सिंगर्स की गिनती करना मुश्किल हो गया है। अक्सर पंजाबी म्यूजिक वीडियोस में अपने देखा होगा कि उनके पास महंगी स्पोर्ट्स कार्स और ढेर साड़ी खूबसूरत लड़किया और विदेश की लोकेशन होती है। दोस्तों इस पोस्ट के ज़रिये हम आपको बताने वाले है कि पंजाबी सिंगर्स गाने गाकर कितने पैसे कमाते है।

- सिद्धू मूसेवाला – सबसे पहले हम बात करेंगे सिद्धू मूसेवाला की। सिद्धू मूसेवाला जिन्होंने साल 2016 में अपनी गायकी की शुरुवात करी थी। उनकी मेहनत इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने अपने फेम के साथ-साथ अपनी फीस भी बढ़ा दी थी। सिद्धू मूसेवाला एक गाना गाने के लिए 6 से 8 लाख तक रूपए लेते थे। वो भले ही हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके गाने हमेशा लोगो की जुबां पर रहेंगे।
- बादशाह – आइयें अब आपको बताते है बादशाह के बारें में। बादशाह एक रैपर और सिंगर है जिन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में भी धूम मचा रखी है। बादशाह के रैप और आवाज़ अब कई फिल्मो में भी सुने जा चुके है। वही इनकी फीस बाकी सिंगर्स के मुकाबले काफी ज़्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह एक गाने के लिए 20 लाख रूपए तक चार्ज करते है।
- गुरु रंधावा – पंजाबी इंडस्ट्री के बेताज बादशाह रहे गुरु की गायकी का डंका बॉलीवुड में भी खूब बज रहा है। शुरुवात में उन्हें हर शो के लिए सिर्फ 500 रूपए मिला करते थे। लेकिन अब वो एक गाने के लिए करीब 15 लाख रूपए तक चार्ज करते है।
- B प्राग – फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों अपनी आवाज़ से सबको दीवाना बनाने वाले B प्राग उन बुलंदियों पर है जहा एक सिंगर पहुंचने का सपना देखता है। बारिश की जाए, तेरी मिटटी फिलहाल इनके सबसे ज्यादा पसंद किये गए गाने है। तेरी मिटटी के लिए तो बी प्राग और जोंनि की जोड़ी ने नेशनल अवार्ड भी जीता है। बी प्राग बचपन से ही सिंगर बनना चाहते थे लेकिन उनके पिता को लगता था कि उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर बनना चाहिए क्युकी बी प्राग मुँह से म्यूजिक बनाते थे। बी प्राग जब म्यूजिक सिखने जाते थे तो उनके पिता उन्हें रोज़ 30 रूपए दिया करते थे और आज के दिन में बी प्राग एक गाने के लिए करीब 15 लाख रूपए चार्ज करते है।
- दिलजीत दोसांझ – पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक गाना गाने के लिए करीब 8 से 10 लाख रूपए तक फीस लेते है। दिलजीत उड़ता पंजाब, सूरज पर मंगल जैसी कई बॉलीवुड फिल्मो में भी काम कर चुके है। एक बॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए वो करीब 4 करोड़ रूपए तक चार्ज करते है।
- हार्डी संधू – हार्डी संधू ने पंजाबी सिनेमा को अभीतक कई सुपरहिट गाने दिए है, जिन्हे फैंस ने बेहद प्यार किया है। हार्डी का पहना गाना टकीला शॉट था। इस गाने ने उनके करियर को उचाईयो तक पहुंचाया था और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
- AP ढिल्लो – अमृत पाल ढिल्लो को पंजाबी इंडस्ट्री में AP ढिल्लो के नाम से जाना जाता है। ये पंजाबी इंडस्ट्री में एक मशहूर गायक है। उन्हें ‘साड्डा प्यार’ और ‘ब्राउन मुंडे’ जैसे गानो के लिए जाना जाता है। उनके दो गाने है ‘एक्सक्यूसेस’ और ‘ब्राउन मुंडे’ ग्लोबली हिट हुए है।
- काका – पंजाबी सिंगर काका का नाम भी लोकप्रिय गायको में शामिल है। यूट्यूब पर 2019 में उन्होंने अपना एक गाना सूरमा उन्होंने शेयर किया था। इस गाने को काफी लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद से अब तक काका लगातार छाए हुए है। लेबाज़, तीजी सीट, धुरपेंडी और तनु नई खबरा जैसे गानो के चलते काका पंजाबी म्यूजिक में नए स्टार के तौर पर उभरे है।