दोस्तों पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से इस समय एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दिहाड़े गोली मरकर हत्या कर दी गयी है। हत्यारो ने इस घटना को पंजाब में अंजाम दिया है। हथ्यारो ने इनपर 30 गोलिया बरसा दी, जिसमे से इन्हे कई गोलिया लग गयी और सिद्धू मूसेवाला उसी जगह मर गए। दोस्तों इनके इस निधन के दिन पर पूरा पंजाब शोक में खो गया है। आज के इस पोस्ट में हम आपको इनके जीवन के बारें में बातयेंगे कि कैसे इन्होने अपने करियर की शुरुवात करी थी।
दोस्तों सिद्धू मूसेवाला का असली नाम है शुभदीप सिंह सिद्धू। दरअसल सिद्धू का जन्म पंजाब के गांव मोसा में हुआ था और इसीलिए उन्होंने अपनी मिटटी से जुड़े रहने के लिए अपने नाम के आगे मूसेवाला लगा देना शुरू कर दिया। सिद्धू का जन्म 13 जनवरी 1993 में हुआ था और 2022 के हिसाब से इनकी उम्र 28 साल थी। सिद्धू को बचपन से ही गांव से प्यार था। SVM स्कूल मनसा से पढाई पूरी करने के बाद वो इंजीनियरिंग करने के लिए गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में चले गए।
लुधियाना के किसी कॉलेज से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। सिद्धू पेशे से एक सिंगर, एक्टर, रैपर और लिरिसिस्ट है। तो चलिए दोस्तों अब बात कर लेते है सिद्धू के सिंगिंग करियर के बारें में। सिद्धू बब्बू मान के गाने सुनकर बढे हुए थे और इसीलिए उन्हें कुछ भी करके खुद के गाने बनाने थे। लेकिन किसी भी इंडस्ट्री में एक नए इंसान का आना इतना आसान नहीं होता था।
सिद्धू इस इंडस्ट्री में नए होने की वजह से ये नहीं जानते थे कि किस तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रक्खा जाए और इसी वजह से उन्हें कई निराशा का सामना करना पड़ा। पहले वो गाने नहीं लिखा करते थे और इसी कारण उन्होंने कई लिरिसिस्ट और लेखकों को कॉल करके उनसे गांव की मांग करी। लेकिन उनके उची फीस को सिद्धू उस समय नहीं दे सकते थे, लेकिन फिर भी एक दिन एक बड़े लेखक ने एक दिन सिद्धू से बात करी और सिद्धू को गण देने का वादा किया।
इस राइटर ने सिद्धू को काफी चक्कर कटवाए और हर बार टाल दिया। इस राइटर ने सिद्धू को गाना कभी नहीं दिया। कई बार तो उसने सिद्धू को अपने घर बुलाकर भी वापिस भेज दिया। ऐसी चीज़ो से तंग आकर सिद्धू ने एक दिन खुद गाने लिखने का फैसला किया और इन्होने ये उसी दिन ये भी फैसला किया कि वो कभी भी किसी और राइटर के लिखे हुए गाने नहीं गाएंगे। इसके बाद उन्होंने गाने लिखना शुरू कर दिया।
कुछ ही समय के अंदर सिद्धू ने अपने अंदर छिपे हुए कलाकार को पहचान लिया था। कुछ समय बाद पंजाबी सिंगर निंजा ने सिद्धू का गण “लाइसेंस” गाय था। इस गाने से सिद्धू को काफी एक्सपोज़र मिला। दोस्तों आप में से जो लोग पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को करीब से फॉलो करते है, तो वो लोग जानते ही होंगे कि MH 1 चैनल पर एक शो आता है जिसमे छोटे-छोटे कलाकारों को टीवी पर आकर गाने का मौका मिलता है।
सिद्धू अपने स्ट्रगल के दिनों में भी इस शो पर एक बार नज़र आए थे। इसके बाद सिंगर डीप जनदु ने भी सिद्धू का लिखा हुआ गाना एक गाना गया। इसके बाद सिद्धू ने अपने आगे की पढाई को कैनेडा से जारी रखने का फैसला किया और इसके बाद वो जा पहुंचे कैनेडा। कैनेडा में सिद्धू जिन आर्टिस्ट से मिले उसके बाद उनका कॉन्फिडेंस और भी बढ़ गया और उन्होंने खुद के लिखे हुए गाने खुद से शुरू कर दिए।
यही पर उन्होंने अपना डेब्यू ट्रैक G वैगन रिलीज़ किया। और फिर अगले साल 2016 में भी उन्होंने 3 और गाने लांच किये उनके नाम है ‘मस्टैंग’, ‘लाइफस्टाइल’ और ‘अरिसा जट्ट’। ये तीनो गाने कहने को तो हिट हुए थे पर जिस फेम के सिद्धू हकदार थे वो उन्हें नहीं मिला था। अब उन्हें इसके लिए भी इंतज़ार नहीं करना था।
2017 में उनके गाने ‘सो हाई’ ने सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए। इसके बाद उनका हर एक गाना सुपर हिट हुआ फिर चाहे वो ‘जस्ट लिसेन’ हो या फिर ‘इट्स आल अबाउट यू’। सिद्धू ने कुछ समय बाद इंडिया आकर लाइव शो भी किये। सिद्धू ने अपने करियर में काफी हिट सांग्स गाये है। तो दोस्तों ऐसे सिद्धू मूसेवाला ने लोगो के दिलो पर राज़ किया और खूब नाम कमाया।