ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी को लेकर पहली बार बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नामकरण का खुलासा हो गया है जिसका फैंस को बेसबरी से इंतज़ार था। प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम काफी अनोखा रक्खा है। उन्होंने अपनी बेटी का नामकरण संस्कृत में किया है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी लाडली का नाम “मालती मैरी चोपड़ा” रक्खा है। आपको बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का नाम जितना ख़ास है उसका मतलब भी बहुत ही ख़ास है।

उनकी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है इसीलिए मालती शब्द को संस्कृत से लिया गया है। जिसका मतलब एक छोटा और सुन्दर फूल है। वही मैरी शब्द उन्होंने लैटिन भाषा से लिया है जिसका मतलब स्टार या फिर समुद्र का सितारा होता है। दूसरे शब्दों में मालती चोपड़ा हिन्दू नाम है वही मैरी जोनस ईसाई। ऐसे में दोनों धर्मो के मुताबिक ये नाम रक्खा गया है। इतना ही नहीं दोनों की बेटी का जन्मदिन की तारिख भी सामने आ गई है।
प्रियंका चोपड़ा ने 21 जनवरी को एलान किया था कि वो सेरोगेसी के ज़रिये माता-पिता बने है। लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस 15 जनवरी 2022 को श्याम के 8 बजे पैदा हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के नाम में माँ और पिता दोनों का सरनेम जोड़ा है। उन्होंने अपना सरनेम चोपड़ा और पति का जोनस सरनेम बच्चे के नाम से जोड़ा है। हलाकि अभी तक कपल की तरफ से बेटी के नाम को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
वैसे पिछली एक खबर में कहा गया था कि प्रियंका अपनी बेटी का नाम निक और अपने संस्कृति को ध्यान में रखते हुए रखेंगी। ये नाम दोनों की संस्कृति का मेल होगा। क्युकी प्रियंका और निक दोनों ही अपने रुट से काफी जुड़े हुए है। प्रियंका और निक की बेटी का जो नाम सामने आया है उसमे साफ तौर से उनकी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। बता दे कि प्रियंका और निक ने इस साल 21 जनवरी को जब माता-पिता बनने का ऐलान किया तो ये सभी के लिए एक चौकाने वाली बात थी।
किसी को भनक भी नहीं लगी कि प्रियंका एक बच्चा प्लान कर रही है। सेरोगेसी के ज़रिये माँ बनने का फैसला लेंगी इसकी भी किसी ने कल्पना नहीं की थी। खैर किसी भी ज़रिये से क्यों न हो, ख़ुशी की बात ये है कि एक्ट्रेस अब एक खूबसूरत बेटी की माँ है।