एक तरफ जहा ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म क्र्रिश 4 की चर्चा हो रही है, तो वही दूसरी तरफ फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक बड़ा ब्यान चर्चा का एक बड़ा विषय बन चूका है। दरहसल कभी क्र्रिश फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा रही इस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने US में हुए Z5 के लांच पर एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा की OTT के आने से बॉलीवुड में सालो से चल रही मोनोपोली टूट चुकी है।

दरहसल प्रियंका ने इस बारे में कहा, अब जो आप हिंदी सिनेमा में देख रहे है वो आज़ादी है देखने की लोगो की जिसमे उनके बड़ी सोच और बड़े किरदार देखने की आज़ादी है जो की पहले नहीं थी। फिल्म में पांच गाने होने चाहिए और लड़ाई भी होनी चाहिए, यह तरीका अब चला जा चूका है। अब लोगो को बड़ी और सच्ची कहानिया चाहिए जिसे वो जान सके। इन OTT सेवाओं के तेज़ी से बढ़ने से इंडिया में वो एकाधिकार की परंपरा तोड़ दी है जिसमे सिर्फ गिने चुने लोगो को लिया जाता था।
यह बहुत ही अच्छी बात है हमारी इंडस्ट्री के लिए क्युकी इससे सबको मौका मिल रहा है, नए लेखकों, नए अभिनेताओं को और नए निर्देशकों को बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बनाने का। यह एक शुभ समय है हिंदी सिनेमा के आगे बढ़ने का और लोगो का मनोरंजन करने का। प्रियंका का असल में कहने का मतलब है की OTT प्लैटफॉर्म्स की वजह से बॉलीवुड में चल रही मोनोपोली अब टूट चुकी है। इससे पहले यह इंडस्ट्री कुछ ख़ास लोगो के इशारो पर चला करती थी।
ज़ाहिर है बातो बातो में प्रियंका चोपड़ा खांस और कपूर्स की तरफ इशारा कर रही है। क्युकी सालो से इन्ही फ़िल्मी सितारों का राज़ हिंदी सिनेमा पर चलता आ रहा है। लेकिन OTT प्लेटफॉर्म के आने से नए टैलेंट, नए एक्टर्स, नए वरिटेरस को आगे आने का मौका मिल रहा है, वर्ण पहले कुछ खास लोगो की वजह से यह नहीं हो पा रहा था।
देखा जाए तो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कमर्शियल फिल्मो से हट कर रीयलिस्टिक फिल्मो की तरफ रुख कर रही है। आपको बतादे की प्रियंका ने The Sky is pink और The White Tiger जैसी फिल्मे करी है जिन्हे काफी ज्यादा सहारा भी गया था। जिससे साफ़ दिख रहा है की अब इंडियन सिनेमा को लेकर प्रियंका का अब टेस्ट भी बदल गया है।