March 30, 2023

बिना पेट मोटा किए प्रियंका चोपड़ा बन गई माँ, सोशल मीडिया पर शेयर करी पहली पिक

बिना पेट मोटा किए प्रियंका चोपड़ा बन गई माँ, सोशल मीडिया पर शेयर करी पहली पिक : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मम्मी-पापा बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है। देर रात उन्होंने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। आपको बता दे, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी रचाई थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

प्रियंका ने जैसे ही ये गुड न्यूज शेयर की इसके तुरंत बाद, बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे। अथिया शेट्टी, लारा भूपति, पूजा हेगड़े, नेहा धूपिया, हुमा कुरैशी, प्रज्ञा कपूर और अन्य कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट कर बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा ने ‘द जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो के दौरान निक के साथ बेबी प्लानिंग के बारे में कुछ बातें कही थीं। उन्होंने कहा था:-बच्चे, भविष्य के लिए हमारी इच्छा का बहुत बड़ा हिस्सा हैं। भगवान की कृपा से जब जो होता है, होता है।

हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं।” इससे पहले 2019 में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपना परिवार आगे बढ़ाने पर बात की थी। एक्ट्रेस पहले ही बोल चुकी हैं कि घर खरीदना और बच्चे मेरी टू-डू लिस्ट में हैं। मेरे हिसाब से घर वहीं है, जहां आप खुश हैं। जब तक मेरे अगल-बगल वे लोग हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *