June 3, 2023

प्रियंका ने अपने पति और बेटी मालती संग मनाई दिवाली : ट्रेडिशनल अवतार की तस्वीरें हुई सोशल मीडिया पर वायरल !

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस एक पावरफुल कपल के रूप में जाने जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने देश से दूर होते हुए भी विदेश में धूमधाम से मनाई दिवाली। पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ शेयर की अपनी दिवाली की खूबसूरत तस्वीरें। सोशल मीडिया पर तस्वीरों के पोस्ट होते ही मचा हंगामा हर कोई कर रहा है। उनकी खूबसूरती और देश के प्रति प्यार की हर कोई तारीफें कर रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने बेहद खास अंदाज में अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ रोशनी के पर्व दीपावली का जश्न मनाया है|

प्रियंका ने विदेश में मनाई दिवाली

दिवाली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ एक जैसे कलर में ड्रेस पहने हुए नजर। तीनों ही सेम कलर वाइट कलर के आउटफिट में दिखाई दे रहे थे। प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी के साथ पहली दिवाली मनाई है।आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका और निक पैरंट्स बने हैं , दोनों ने सरोगेसी के जरिए मालती को दुनिया में लाए हैं। मालती का पूरा नाम मालती मैरी जोनस रखा गया है। प्रियंका अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने फैंस और भारतवासियों को दिवाली की ढेर साडी शुबकामनाएं दी। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के लिए इस बार के दीपावली बेहद खास रही। क्योंकि इस कपल ने यह दिवाली अपनी बेटी मालती के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ताजा भी किया है

दिवाली लुक हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों में प्रियंका की मां मधु और पति निक जोनस साथ में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने मिलकर खूब इंजॉय किया और दिवाली के इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने पति और बेटी के साथ लॉस एंजलिस में दीवाली मनाई है। प्रियंका की गोद में मालती बैठी हुई और पिता ने उन्हें थमा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने तमाम प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि, “मेरे हार्ट्स (दिल इमोजी) के साथ इतना सुंदर दिवाली उत्सव। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। आप सबके लिए खुशी और रोशनी। #दिवाली।”प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें साझा की है उन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है और यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *