क्या आप लोग जानना चाहते है कि हमारे देश के प्रधानमन्त्री जी नरेंद्र मोदी जी के पास कितनी संपत्ति है, या फिर पिछले कुछ सालो के दौरान उनकी संपत्ति में कितनी वृद्धि हुई है या उसी स्तर पर है। इसी बात से जुड़ी एक खबर हम आपके सामने लाए है जो हम आपको बताने जा रहे है। असल में प्रधानमन्त्री अपनी संपत्ति और देनदारियों की जानकारी साझा करते है और इस साल भी उन्होंने ऐसा ही किया है। इस साल जो खबर आ रही है उसके मुताबिक मोदी जी ने बताया है कि उनके बैंक खाते में कितना पैसा है और कितनी उनकी नेट वर्थ यानी संपत्ति है।
इस बारे में जो उन्होंने जानकारी दी उसके हिसाब से मोदी जी की जो कुल संपत्ति 3 करोड़ 7 लाख रूपए है। नरेंद्र मोदी जी की पिछले साल कुल संपत्ति 2 करोड़ 85 लाख रूपए थी। यानी दो करोड़ पिचासी लाख रूपए से बढ़कर तीन करोड़ सात लाख रूपए हो गयी है। प्रधानमंत्री जी की संपत्ति में कुल 22 लाख रूपए की वृद्धि देखी गयी है। प्रधानमंत्री मोदी जी का शेयर बाजार में कोई निवेश नहीं है। उनका निवेश राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र में कुल 8 लाख 90 हज़ार रुपयों का है। मोदी जी के पास जो जीवन बीमा पालिसी है उसकी कीमत 1 लाख 50 हज़ार रूपए है ।
मोदी जी के L&T इंफ्रास्ट्रक्चर बांड में उनके कुल 20 हज़ार रूपए लगाए है जिसे उन्होंने साल 2012 में ख़रीदा था। संपत्ति में वृद्धि मुख्यरूप से भारतीय स्टेट बैंक की गांधीनगर शाखा में, उनकी जो FD है उसके कारण हुई है। प्रधानमंत्री जी ने जो अपनी संघोषित संपत्ति बताई है उसके हिसाब से उनका जो सावधि जमा जो FD है, वो 31 मार्च 2021 को करीब 1 करोड़ 86 लाख रूपए का था, जबकि पिछले साल यह करीब 1 करोड़ 60 लाख रूपये का था। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के पास अपना कोई वाहन या गाड़ी नहीं है।
मोदी जी के पास सोने की चार अँगूठिया है जिनकी कीमत करीब 1 लाख 48 हज़ार रूपए के करीब है। 31 मार्च 2021 को उनका खाते की राशि कुल 1 लाख 50 हज़ार था और उनके पास हाथ में नकद 36 हज़ार रूपए था, जो कि पिछले साल की तुलना में कम है। 2014 में प्रधानमन्त्री बनने के बाद से पीएम मोदी ने कोई नयी संपत्ति नहीं खरीदी है। साल 2002 में खरीदी गयी उनकी एक मात्रा आवासीय संपत्ति का मूल्य 1 करोड़ 10 लाख रूपए के आस-पास है। यह एक सयुंक्त संपत्ति है और इसमें प्रधानमंत्री जी का केवल एक चौथाई हिस्सा है।
यानी की कुल 14125 sqft में से मोदी जी का जो हिस्सा है वो 3531 sqft का है। तो दोस्तों यह वो जानकारी है जो बहुत से लोग जानना चाहते थे और हमे लगा इसके बारे में आपको पता होना चाहिए कि आपके जो प्रधानमन्त्री जी है उनके पास कुल संपत्ति कितनी है। राजनीती में संपत्ति का ज़िकर अक्सर होता रहता है और सभी जानते है इसके कारण काफी विवाद होते है।