आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आज यानी 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें घरवालों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। लंबे इंतजार के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों 15 अप्रैल को सात फेरे लेंगे. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरिमनी शुरू हो गई है। मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में यह सेरेमनी पूरी होनी है। इसी बीच खबर आई है कि करण जौहर ने सबसे पहले आलिया के हाथों पर मेहंदी लगाई और इस दौरान वह काफी इमोशनल भी हो गए।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की सगाई
करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अयान मुखर्जी समेत तमाम मेहमान वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुके हैं। लोग हमेशा से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे। फिलहाल तो दोनों की शादी की डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल आज अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान सोशल मीडिया के जरिए कर सकता है। इस रिपोर्ट में जानिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की रस्मों से जुड़ी हर एक अपडेट के बारे में..
रणबीर- आलिया की मेहंदी में प्रतीक कुहड़ ने किया परफॉर्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी फंक्शन में खूब धमाका किया गया। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया की मेहंदी में प्रतीक कुहड़ ने परफॉर्म किया है। प्रतीक, आलिया- रणबीर के मेहंदी फंक्शन में स्पॉटिड किए गए और इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने कपल के फंक्शन में परफॉर्म किया।
आलिया- रणबीर की हेल्दी सेरेमनी हुई पूरी!
जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की हल्दी सेरेमनी पूरी हो गई है। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान को कार्यक्रम से वापसी जाते हुए कार में स्पॉटिड किया गया। कहा जा रहा है कि रणबीर- आलिया की हल्दी- मेहंदी फंक्शन में कपल के अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी खूब मस्ती की है। हालांकि अभी तक इनसाइड फोटो या वीडियो सामने नहीं आए हैं।