फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री नोरा फतेही हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने अपने शानदार डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।अब उनका कोई भी गाना रिलीज होता है तो वह तुरंत ही करोड़ों व्यू हासिल कर लेता है। नोरा फतेही ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनको भारत में इतनी लोकप्रियता मिलेगी।नोरा फतेही के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 30 साल की हो चुकी है और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि नोरा फतेही का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है।फिलहाल नोरा फतेही का नाम जाने-माने कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ जोड़ा जा रहा है।बता दें कि टेरेंस लुईस भी नोरा फतेही की तरह ही काफी ज्यादा पॉपुलर है।

नोरा फ़तेहि तीन लोगों के साथ बना चुकी है।
दोनों एक साथ डांस रियलिटी शो को जज कर चुके हैं. इसी दौरान इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी और इनके बीच अब काफी कुछ चल रहा है। हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।नोरा फतेही का कई लोगों के साथ अफेयर रहा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है जाने-माने अभिनेता अंगद बेदी का। एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने अपने और अंगद बेदी के रिश्ते को लेकर जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वह अंगद बेदी से काफी प्यार करती थी। लेकिन बदले में उनको सिर्फ धोखा मिला। उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश की।
नोरा फतेही सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिलेशनशिप में थीं।
समय पहले यह खबर मिली थी कि नोरा फतेही भारत के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिलेशनशिप में थीं । सुकेश ने नोरा को करोड़ों के गिफ्ट दिए थे।कई मौकों पर इन दोनों को एक साथ भी देखा गया। हालांकि नोरा ने ईडी की पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुकेश को नहीं जानती और उनका सुकेश से कोई भी रिश्ता नहीं है।मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जब नोरा फतेही ने अपना करियर शुरू किया था तब वह बॉडीबिल्डर वरिंदर घुमन के काफी क्लोज थी। इन दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था ।