बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने हॉट एंड बोल्ड लुक की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। फैंस उनके डांस के साथ-साथ हुस्न के भी दीवाने हैं। वहीं, हाल ही में नोरा को पैपराजी ने मुंबई के ब्रांदा इलाके में स्पॉट किया। अब उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।हाल ही में एक्ट्रेस नोरा फतेही को मुंबई के ब्रांदा में देखा गया। हमेशा की ही तरह इस बार भी पैपराजी ने एक्ट्रेस की कई तस्वीरें खींची। नोरा हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

एक्ट्रेस की हॉटनेस के कायल हुए फैंस।
इस बात में कोई शक नहीं है कि नोरा बला ही हसीन लग रही थीं। सोशल मीडिया पर नोरा ने एक बार फिर अपने किलर लुक से लोगों को दीवाना बना दिया है।हाल ही में नोरा फतेही का गाना मनिके रिलीज हुआ है जिसमें वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। गाने में नोरा का सिजलिंग अंदाज फैंस को मदहोश कर रहा है।गाना अपकमिंग मूवी ‘थैंक गॉड’ का है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं।
नोरा फतेही के ग्लैमरस फोटोज।
पॉपुलर डांसर और मॉडल नोरा फतेही अक्सर अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी ग्लैमरस फोटोज फैंस के लिए शेयर करती रहती है। नोरा फतेही के कुछ लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, वह मुंबई के एक इलाके में पैपराजी के कैमरों में कैद हुई हैं