March 28, 2023

ब्रह्मास्त्र का नया प्रोमो रिलीज, यूजर्स बोले- फिल्म में हैं दीपिका पादुकोण।

ब्रह्मास्त्र’ का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें रणबीर कपूर का किरदार शिवा आग से भिड़ता नजर आ रहा है। वहीं, दीपिका पादुकोण के फिल्म में होने की अटकलें लगी हैं।रणबीर कपूर और आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इन दिनो लगातार चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में रणबीर कपूर आग से भिड़ते हुए दिखाया गया है। इस प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, इसके वॉयसओवर ने लोगों का ध्यान खींचा है। लोगों का कहना है कि प्रोमो के वॉयसओवर में दीपिका पादुकोण की आवाज है

ब्रह्मास्त्र’ का नया प्रोमो।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें रणबीर कपूर का किरदार शिवा आग से भिड़ता नजर आ रहा है। इस प्रोमो को लेकर लोगों का कहना है कि बैकग्राउंड में दीपिका पादुकोण की आवाज आ रही है। इससे अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दीपिका पादुकोण में कैमियो रोल करती नजर आएंगी। लोगों ने करण जौहर के इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन में लिखा है कि क्या ये दीपिका पादुकोण की आवाज है? इस तरह से तमाम यूजर्स ने कमेंट किया है।

हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बात की कभी पुष्टि नहीं की गई है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। अब तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा फिल्म में वह नजर आती हैं या नहीं। ब्रह्मास्त्र’ की स्टारकास्ट अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ काफी समय पहले अनाउंस हुई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण कई बार इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन हुई है। आखिरकार ये फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है।

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया नजर आएंगी। बताते चलें कि इस फिल्म में ये पहला मौका होगा जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *