March 24, 2023

दोस्तों से साथ मौनी रॉय ने सेलिब्रेट किया ग्रैंड बर्थडे, शॉर्ट ड्रेस में दिखीं ब्यूटीफुल।

सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दिन को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस के पति ने मुंबई में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। मौनी रॉय ने 28 सितंबर को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस का बर्थडे उनके लिए बेहद खास रहा। शादी के बाद पति सूरज नांबियार के साथ अपनी बार मौनी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। मुंबई में मौनी ने अपना ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा जिसमे कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। आईए आपको दिखाते हैं मौनी की बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें।

मौनी रॉय ने सेलिब्रेट किया ग्रैंड बर्थडे।

अपने बर्थडे बैश में मौनी रॉय सिल्वर शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इस आउटफिट में मौनी रॉय बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लग रही थीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ बेहद स्टाइलिश लुक अपनाया था। एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के लिए पार्टी भी रखी। मौनी रॉय हमेशा से अपने फैशन और ग्लैमर की क्वीन मानी जाती हैं। मौनी ने इस मौके पर पति सूरज नांबियार संग केक काटा। उन्होंने मौनी से मैच करता हुआ सफेद टीशर्ट पहना था। इस कपल ने इसी साल 27 जनवरी गोवा में धूमधाम से शादी रचाई थी।

मौनी की पार्टी में कई टीवी सेलेब्स भी नजर आए जिसमे जन्नत जुबैर, सृति झा एक्ट्रेस शमिता शेट्टी, मंदिरा बेदी, दृष्टि धामी समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे। मौनी रॉय के लिए ये जन्मदिन वैसे भी खास रहा क्योंकि जन्मदिन के ठीक पहले उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। रणबीर-आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी रॉय ने अहम किरदार निभाया है और उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है।

पति सूरज संग काटा केक।

बिहार में पैदा हुईं मौनी ने साल 2007 में एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। एकता कपूर के शो नागिन की सफलता के बाद मौनी रॉय सबसे महंगी टीवी एक्ट्रेस में शुमार हुई। टीवी की दुनिया में लंबे समय तक काम कर मौनी ने खूब पहचान कमाई। इसके बाद मौनी ने फिल्मी जगत में भी एंट्री ले ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *