June 6, 2023

कपूर खानदान में आईं नन्ही राजकुमारी, शादी के 7 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

कपूर खानदान और आलिया भट्ट के फैंस का इंतजार खत्म हुआ क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस, कपूर खानदान की बहू और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने आज बेटी को जन्म दे दिया। जी हाँ.. फैंस जिस घड़ी का काफी लम्बे समय से इन्तजार कर रहे हैं तो वो घड़ी अब खत्म हो चुकी है। हर तरफ खुशियों का माहौल है।

शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं आलिया भट्ट?

बता दें, इससे पहले पहले चर्चा हो रही थी कि आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी, दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म दे सकती है। लेकिन वह नवंबर की शुरुआत में ही मां बन गई है। ऐसे में कपूर और भट्ट खानदान के लिए यह सबसे बड़ी खुशी का दिन है। आलिया भट्ट शादी और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके डेढ़ महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी थी जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था। हर कोई अंदाजा लगाया जा रहा था कि आलिया भट्ट शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। आलिया और रणबीर की शादी काफी प्राइवेट हुई थी जिसमें कपूर और भट्ट परिवार से चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।

आलिया भट्ट का वर्कफ़्रंट

यदि बात की जाए आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट के बारे में तो हाल ही में वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्में ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थी। इसके अलावा आलिया भट्ट के पास करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है जिसमें वह सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा आलिया भट्ट के खाते में फिल्म ‘जी ले जरा’ भी शामिल है जिसमें वह पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया के पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *