March 24, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ साउथ की ये हसीना कार्तिक आर्यन संग करेगी आशिकी?

आशिकी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘आशिकी 3’ जब से अनाउंस हुई तब से ये चर्चा चल रही है कार्तिक आर्यन संग कौन सी एक्ट्रेस ली जाएगी। अब खबर आ रही है कि फिल्म ‘आशिकी 3’ कार्तिक आर्यन संग इस एक्ट्रेस को मौका मिल सकता है। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी ३’ जब से अनाउंस हुई तब से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जितना वह सुर्खियों में हैं, उतना ही इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस को लेकर बातें हो रही हैं। हालांकि, अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ था। अब खबर आ रही है कि फिल्म ‘आशिकी 3’ कार्तिक आर्यन संग किस एक्ट्रेस को मौका मिल सकता है। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जा सकती है।

आशिकी 3′ के लिए रश्मिका मंदाना पहली पसंद।

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है। जब से ये फिल्म अनाउंस हुई है तब से फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन का नाम लीड एक्टर के तौर पर फाइनल हो गया था लेकिन एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा चल रही थी। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को मेकर्स ने फाइनल किया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स फिल्म ‘आशिकी 3’ में फ्रेश जोड़ी को चाहते हैं कि इसलिए कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना को लेना चाहते हैं। फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद कार्तिक आर्यन के साथ दीपिका पादुकोण, कृति सेनन और श्रद्धा कपूर का नाम चल रहा था।

आशिकी’ फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर भी बदले।

गौरतलब है कि साल 1990 में ‘आशिकी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। इस फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया था। साल 2013 में ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। इस फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था। इन दोनों फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही इन फिल्मों के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *