March 30, 2023

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को हुआ कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुई भर्ती

बॉलीवुड के लिए आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड की फिल्मो में कई बेहतरीन गाना गाने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालही में तबियत ख़राब हुई है। लता मंगेशकर जी की तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।  स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बारें में एक बड़ी खबर आ रही है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतिक संधानि ने बताया है कि वो अभी आईसीयू में है। उन्होंने कहा कि हमें इंतज़ार करना होगा।

वो कुछ और दिनों तक अस्पताल में रह सकती है। साथ ही डॉक्टर प्रतीक ने लता मंगेशकर के फैंस से उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करने की मांग भी करी है। 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के लक्षणों के चलते पिछले हलफे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमे कोरोना के हलके लक्षण देखे गए थे। इससे पहले जब डॉक्टर प्रतीक संधानि का बयान आया था, उन्होंने कहा था कि गायिका लता मंगेशकर अभी आईसीयू वार्ड में ही भर्ती है लेकिन उनके स्वस्थ में तोडा सुधर हुआ है।

लता दीदी के लिए सबसे अच्छे डॉक्टर्स की टीम तैयार है। भले ही वो अब ठीक हो रही हो लेकिन उनके परिवारवालों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। क्युकी वो कोरोना के साथ-साथ निमोनियाँ से भी पीड़ित है। इसीलिए उन्हें अभी 10 से 12 दिनों तक ICU में रक्खा जा सकता है। असल में डॉक्टर प्रतिक संधानि पिछले कुछ सालो से लता मंगेशकर का इलाज कर रहे है।

स्वर कोकिला को 2 साल पहले यानी नवंबर 2019 में भी सांस लेने में तकलीफ और निमोनियाँ होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब वो 28 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही थी। बरहाल अब डॉक्टर प्रतिक संधानि का ये कहना है कि उनके फैंस उनके ठीक होने की दुआ करे। ऐसा लगता है कि शायद अब डॉक्टर्स को लग रहा है कि उन्हें दवाओं के साथ-साथ दुआओ की भी ज़रुरत है।

इससे पहले लता मंगेशकर की भतीजी रशना शाह ने बताया था कि उनकी हालत अभी सामने है और वो जल्द ही ठीक हो रही है। अधिक उम्र के कारण उन्हें और भी कई समस्या है जिसकी वजह से उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रक्खा जा रहा है। असल में लता मंगेशकर को अपने घर में एक काम करने वाले एक व्यक्ति की वजह से कोरोना हुआ है, ये भी बताया गया था। बरहाल बड़ी बात ये है कि डॉक्टर्स ने कहा है कि उनके फैंस को उनके लिए दुआ करने की ज़रूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *