March 28, 2023

सुनील शेट्टी के दामाद बनेंगे KL राहुल ? अन्ना की बेटी के साथ मीडिया में दिए पोज़

३ दिसंबर को सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म “तड़प” रिलीज़ हो रही है। लेकिन कल रात को मुंबई में तड़प की स्क्रीनिंग रक्खी गयी जिसमे सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ पहुंचे और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए। यु तो स्क्रीनिंग में सारी नज़ारे आहान शेट्टी पर होनी चाहिए थी लेकिन उनकी बहन और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी रेड कारपेट पर कुछ इस अंदाज़ में एंट्री मरती नज़र आई कि सारी लाइमलाइट वही लूट के ले गयी। दरअसल सारी नज़ारे उनपर टिकी होने कि वजह थी क्रिकेटर KL राहुल। जी है अथिया शेट्टी और KL राहुल के बीच नज़दीकियां होने की खबरे लम्बे समय से है।

लेकिन इस जोड़ी ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ साफ़ नहीं कहा। लेकिन बुधवार को अथिया राहुल के साथ मीडिया में पोज़ देती नज़र आई। वही फैंस इसीलिए भी खुश हुए क्युकी KL राहुल अथिया के पूरे परिवार के साथ पोज़ देते नज़र आए। जहा ब्लैक ड्रेस में अथिया काफी खूबसूरत लग रही थी वही के एल राहुल यहाँ बेझ कलर के सूट में नज़र आई।

तो क्या जल्द ही अन्ना यानी सुनील शेट्टी के दामाद बनने वाले है के एल राहुल। अथिया और राहुल के बीच जल्द होगी शादी। ज़ाहिर है अभी शादी को लेकर इस कपल को कोई जल्दी नहीं है। लेकिन जिस तरह से बाकी कुछ कपल अपना रिश्ता छिपाते है, इन्होने अपने इस रिश्ते को बिलकुल नहीं छिपाया और यह बात इनके फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आई।

खैर वैसे आपको बता दे कि तड़प की स्क्रीनिंग में आहान शेट्टी अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ पोज़ देते नज़र आई। वही स्क्रीनिंग में कुछ अलग अंदाज़ में नज़र आई तड़प की लीड एक्ट्रेस तारा सुतरिया। फिल्म की स्क्रीनिंग में अपने बेटे के साथ पहुंचे सोहैल खान और कुछ अलग अंदाज़ में दी गौतम गुलाटी ने अपनी एंट्री।

वही टेनिस प्लेयर लिअन डोपेज़ और एक्ट्रेस किम शर्मा भी कुछ यूँ पोज़ देते इस अंदाज़ में नज़र आए और इस जोड़ी ने भी इस प्रेमियर पर पहली बार साथ में एंट्री करी। आपको बता दे कि आहान की इस फिल्म से लोगो को काफी उमीदे है। उनका रोमांस और एक्शन दोनों देखने को मिल रहा है। उम्मीद करते है कि जब फिल्म रिलीज़ हो तो जनता इसपर ढेर सारा प्यार लुटाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *