June 6, 2023

भाइयो के संग नए कपड़ो में खेलते दिखी, प्रियंका चोपड़ा की बेटी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने परिवार के साथ बिताए अपने रविवार की एक झलक शेयर की। अब फिर से प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ बिताए अपने रविवार की एक झलक साझा की। मालती मेरी भी अपने ‘भाइयों’ यानी प्रियंका के पालतू कुत्तों के साथ नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन वह उनकी झलक लोंगों के साथ शेयर करती रहती हैं। रीसेंटली शेयर की एक फोटो में मालती के कपड़े हैं। दूसरी फोटो में मालती बुक के साथ दिख रही हैं। तीसरी फोटो में वह लेटी हुई है उस फोटो में मालती ने एक व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी है जिस पर लिखा है डायना ,पांडा और गिनो रक्षा कर रहे हैं। डायना पांडा और गिनो तीनों ही प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और प्रियंका के पालतू पेट्स के नाम है। मालती की ड्रेस में प्रियंका के पेट्स दिख रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने घर के लिविंग रूम की झलक दिखाई है। जिसमें मालती मैरी बेबी एक्टिविटी जिम में सो रही हैं और उनके आसपास कई खिलौने हैं। मालती मैरी ने हरे और गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई है। सिर पर हेयरबैंड लगाया जाता है। तीन पालतू कुत्ते मालती मैरी के आसपास बैठे हैं। प्रियंका ने सोफे पर बैठे चारों की तस्वीर खींची है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरे सभी बच्चे। परफेक्ट संडे।”

इसके अलावा एक और तस्वीर में मालती मैरी ने कस्टमाइज्ड हसी पहनी हुई है। इसमें गीनो, डायना और पांडा की तस्वीर है और लिखा है, ‘गीनो, डायना और पांडा की रक्षा में।’ प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है और इसीलिए हर फोटो में उनका चेहरा दिल वाले इमोजी से ढका हुआ है। गौरतलब है कि निक-प्रियंका की बेटी मालती मैरी का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था।

सभी फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने मालती के चेहरे को व्हाइट कलर के दिल वाले इमोजी से छुपाने की कोशिश की है। लेकिन फोटो में मालती के हाथ और पांव को आसानी से देखा जा सकता है। प्रियंका की बेटी की तारीफ उनकी मांसी परिणीति कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स हैं कि मालती के पहले बर्थडे पर प्रियंका उसका फोटो शेयर कर सकती हैं।

प्रियंका इन दिनों कई सारे प्रोजेस्ट में बिजी हैं। जिनमें ‘It’s all coming back to me’शामिल है। इसके अलावा प्रियंका रूसो ब्रदर्स की साइंस फिक्शन सीरीज ‘Citadel’ में रिचर्ड मैडेन के अपोजिट नजर आएंगी इस सीरीज को पैट्रिक मॉर्गन डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ काम करती नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *